हरिद्वार, 29 जुलाई। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव भगवान शिव सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव हैं। जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करते हैं। निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि संपूर्ण श्रावण मास में भगवान शिव सृष्टि का ंसंचालन करते हैं। श्रद्धापूर्वक की गयी शिवोपासना से व्यक्ति भगवान शिव की विशेष कृपा का पात्र बन जाता है। इसलिए श्रावण मास में बेल पत्र, भांग, धतूरा आदि से विधानपूर्वक भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव दयालु एवं कृपालु हैं। जो अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक भक्त का संरक्षण कर उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होने वाले महादेव शिव की आराधना व पूजा अर्चना कभी निष्फल नहीं जाती। भगवान शिव की शक्ति आसुरी शक्तियों से भक्तों की रक्षा कर उनके जीवन का संरक्षण भी करती है। सभी को अपने बच्चों को संस्कारवान बनाकर उन्हें धार्मिक क्रियाकलापों के लिए प्रेरित करना चाहिए और सभी को भगवान शिव की आराधना अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सावन में होने वाले शिव पूजन का विशेष महत्व है। जो श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की शरण में आ जाता है। उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्त का भगवान शिव अवश्य कल्याण करते हैं। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों ने विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना कर लोककल्याण व कोरोना महामारी समाप्त होने की प्रार्थना की।
Related Articles
जन्माष्टमी पर्व पर झांकी और बच्चों की प्रस्तुति होगा खास आकर्षण-स्वामी आलोक गिरि
हरिद्वार। रक्षा बंधन पर्व का समापन होने के साथ ही धर्मनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। करोना महामारी के चलते विगत दो वर्षो से जन्माष्टमी का पर्व नहीं मनाया जा सका। इसके चलते लोगों में इस बार खास उत्साह है। इस कड़ी में श्री सिद्ध बलि हनुमान मंदिर, राज विहार, […]
श्रीमद् भागवत से भक्ति और शक्ति की प्राप्ति होती है- आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास
हरिद्वार। श्री बनखंडी साधुबेला पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा है कि भागवत से भक्ति और भक्ति से शक्ति की प्राप्ति होती है। पापों से निवृत्ति और पुण्य की प्राप्ति होती है। व्यक्ति के जीवन में ज्ञान का प्रकाश होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को भागवत कथा अवश्य श्रवण करनी चाहिए। भूपतवाला स्थित […]
ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरी गौ, गंगा व गायत्री के प्रबल समर्थक थे-म.म.स्वामी अर्जुनपुरी
हरिद्वार, 22 सितंबर। श्री तुलसी मानस मंदिर के परमाध्यद्वा एवं श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन पुरी महाराज ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ब्रह्मलीन श्री महंत नरेंद्र गिरी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज का आकस्मिक निधन संपूर्ण संत समाज एवं प्रत्येक […]