Dharm

किन्नर महामंडलेश्वर पूजानंद सरस्वती ने बच्चों को बांटी काॅपी पेंसिल

शिक्षा ही देश के विकास और प्रगति में सहायक हो सकती है- पूजानंद सरस्वती

हरिद्वार। किन्नर अखाड़े़ की महामंडलेश्वर पूजानंद सरस्वती ने हरकी पैड़ी के समीप सुभाष घाट पर गंगा पूजन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान महामंडलेश्वर पूजा माई ने घाटों पर जीवन यापन करने वाले परिवारों के बच्चों को कॉपी, पेंसिल भी वितरित की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का जीवन में सर्वाधिक महत्व है। शिक्षा से सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। शिक्षा के अभाव में कोई भी परिवार, समाज या देश उन्नति नहीं कर सकता है। शिक्षा उन्नति का मूल मंत्र है। इसलिए सभी बच्चों व युवाओं का शिक्षित होना बहुत आवश्यक है। शिक्षा ही देश के विकास और प्रगति में सहायक हो सकती है। पूजानंद सरस्वती ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चे का मन मस्तिष्क एक कोरे कागज की तरह होता है। जो उस पर लिखा जाएगा बच्चा उसी के अनुरूप व्यवहार करता है और आगे चलकर वैसा ही बन जाता है। हम बच्चों को जो सिखाते हैं। बच्चों का उस पर असर होता है और बच्चे वैसे ही बनते है। इसलिए बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। ताकि वह अपने देश और अपने माता पिता का नाम रोशन करें। इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ संस्कारवान बनाएं और उन्हें सामाजिक ज्ञान भी दें। ताकि वह बड़े होकर जीवन में आने वाली प्रत्येक चुनौती का सामना कर सकें।
महामंडलेश्वर पूजानंद सरस्वती ने उत्तराखण्ड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उनकी टीम में शामिल सभी मंत्रीयों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी और कहा कि उत्तराखण्ड की जनता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बहुत आशाएं हैं। मुख्यमंत्री जनता की उम्मीदों को अवश्य पूरा करेंगे। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास की गति तेज होगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा और पलायन पर रोक लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *