हरिद्वार, 8 दिसम्बर। गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में संतों ने गुरुद्वारे में अरदास कर शब्द कीर्तन किया और विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालु संगत को संबोधित करते हुए निर्मल अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह शास्त्री महाराज ने कहा कि धर्म, आदर्शों, मानवीय मूल्यो एवं सिद्धांतों की रक्षा करने के लिए गुरु तेग बहादुर महाराज ने अपना जीवन बलिदान किया। उनके इस अमूल्य बलिदान को समस्त मानव जाति सदैव स्मरण करती रहेगी। गुरु तेग बहादुर ने मानवता, धर्म को सर्वोपरि रखा और उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। जिससे प्रेरणा लेकर सभी को मानव हित में समर्पित रहना चाहिए। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहब का बलिदान ना केवल धर्म पालन के लिए अपितु समस्त मानवीय सांस्कृतिक विरासत की खातिर बलिदान था। विश्व इतिहास में धर्म एवं सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर साहब का स्थान अद्वितीय है। गुरु तेग बहादुर साहब ने अपने युग के शासन वर्ग की नृशंस एवं मानवता विरोधी नीतियों को कुचलने के लिए बलिदान दिया। कोई ब्रह्मज्ञानी साधक ही इस स्थिति को पा सकता है। महंत अमनदीप सिंह महाराज ने कहा कि धर्म के सत्य ज्ञान, प्रचार प्रसार के लिए गुरू तेग बहादुर ने कई स्थानों का भ्रमण किया और संपूर्ण मानवता को सेवा का संदेश दिया। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। ज्ञानी महंत खेम सिंह सिंह महाराज ने कहा कि गुरु तेग बहादुर सिंह साहब में ईश्वरीय निष्ठा के साथ करुणा, प्रेम, सहानुभूति, त्याग और बलिदान जैसे मानवीय गुण विद्यमान थे। शस्त्र और शास्त्र संघर्ष, वैराग्य, राजनीति और कूटनीति संग्रह और त्याग का ऐसा संयोग मध्ययुगीन साहित्य एवं इतिहास में बिरला ही है। आध्यात्मिक स्तर पर धर्म का सच्चा ज्ञान बांटकर उन्होंने कई जनकल्याणकारी आदर्श स्थापित किए। ऐसे महापुरुषों को संत समाज सदैव नमन करता है। इस अवसर पर महंत सुखजीत सिंह, महंत अमनदीप सिंह, महंत गोपाल सिंह, संत सुखप्रीत सिंह, महंत निर्भय सिंह, संत गज्जन सिंह ज्ञानी, महंत खेम सिंह, संत जसकरण सिंह, संत भूपेंद्र सिंह, संत हरजोध सिंह, संत जरनैल सिंह, संत गुरजीत सिंह, संत तलविंदर सिंह, संत विष्णु सिंह आदि संतजन उपस्थित रहे।
Related Articles
प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में महामृत्युंजय यंत्र की हुई स्थापना
महामृत्युंजय यंत्र के दर्शन से होगी आरोग्यता की प्राप्ति-स्वामी रूपेंद्र प्रकाश हरिद्वार, 22 अगस्त। वैदिक मंत्रोचार और हवन पूजन के साथ श्री प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में महामृत्युंजय यंत्र स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूरे सावन माह तक चले कार्यक्रम में प्रतिदिन रुद्राभिषेक और हवन पूजन अलग अलग यजमानों के साथ किया गया। जिसमें प्रत्येक सोमवार […]
श्रीमद्भागवत कथा में सभी ग्रंथों का सार निहित है-आचार्य म.म.स्वामी बालकानंद गिरी
विक्की सैनी हरिद्वार, 10 मार्च। आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा है कि श्रीमद् भागवत भवसागर की बैतरणी है। जो व्यक्ति के मन से मृत्यु का भय मिटाकर उसके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। भूपतवाला स्थित हरीधाम सनातन सेवा आश्रम ट्रस्ट में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस पर […]
अखाड़ा परिषद ने साध्वी त्रिकाल भवंता को बताया फर्जी संत
राकेश वालिया फर्जी संतों को कुंभ मेले में घुसने नहीं दिया जाएगा-श्रीमहंत नरेंद्र गिरी हरिद्वार, 24 नवंबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने परी अखाड़े की साध्वी त्रिकाल भवंता को फर्जी संत बताते हुए कहा है कि मेला प्रशासन ऐसे फर्जी संतों से सर्तक रहे। जो अपने आपको संत बताकर […]