Crime

कनखल में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या

हरिद्वार।  कनखल क्षेत्र के बैरागी कैंप में एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और सीआईयू की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

पुलिस के अनुसार शिवलोक कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय डॉ. अशोक चड्ढा ने कनखल श्मशान घाट के ठीक सामने बैरागी कैंप में डॉ. अशोक चड्ढा सेवाश्रम संस्था के नाम से आश्रम सरीखा भवन बनाया हुआ है। वह सुबह यहां रोजाना आते थे और शाम को फिर निकल जाते थे।

आश्रम में नरेंद्र कुमार नाम का एक कर्मचारी केयरटेकर के तौर कार्यरत है। सोमवार की दोपहर नरेंद्र बाहर गया हुआ था। जब वह करीब सवा पांच बजे वापस संस्था कार्यालय पहुंचा तो दरवाजे खुले हुए थे। उसने उन्हें आवाज लगाई और अंदर की तरफ बढ़ा तो अशोक बाथरूम के पास नीचे खून से लथपथ पड़े हुए थे। वह तुरंत शिवलोक कॉलोनी पहुंचा जहां उसने उनकी पत्नी को घटना की जानकारी दी। कनखल में रहने वाली उनकी बेटी दीप्ति भी आश्रम पहुंची।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया लूट के इरादे से हत्या बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *