Crime Haridwar

परिजनों संग बैडमिंटन स्टार साइना हनुमान महाराज के दर्शन करने पहुंची प्रयागराज


हरिद्वार। मंगलवार को बैंडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने अपने परिजनों संग प्रयागराज स्थित बड़े (लेटे) हनुमान महाराज के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने बाघांबरी पीठाधीश्वर महंत बलवीर गिरी महाराज का आर्शीवाद लिया।
जानकारी के मुताबिक बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल मंगलवार को अपने पिता हरवीर सिंह के साथ प्रयागराज स्थित हनुमान महाराज के दर्शन करने पहुंची। जहां उन्होंने बाघांबरी पीठाधीश्वर महंत बलवीर गिरी महाराज का आर्शीवाद लिया। साइना नेहवाल को महंत बलवीर गिरी ने हनुमान महराज का अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट किया। बता दें कि साइना नेहवाल एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली शटलर हैं। वह दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी रही हैं। एक ओर इस मुकाम तक पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी है। साइना के नाम अब तक 24 अंतर्राष्ट्रीय खिताब हैं। 24 में से 10 सुपर सीरीज खिताब हैं। साइना एक प्रतिष्ठित एथलीट हैं, जिन्होंने बैडमिंटन खेल को देश में लोकप्रिय बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *