Crime

मणिपुर हिंसा पर आप ने ज्ञापन देकर की राष्ट्रपति शासन की मांग


आम आदमी पार्टी हरिद्वार ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर सांकेतिक मौन प्रदर्शन कर उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर  में हो रही लगातार हिंसा को राज्य सरकार की नाकामी बताते हुए सिटी मजिस्ट्रेट  माध्यम से राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री और राज्यपाल भारत सरकार को ज्ञापन देकर मणिपुर राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग की।इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की पिछले 3 महीने से मणिपुर हिंसा की आग की चपेट में है। सरकारी आंकड़े के अनुसार अब तक 140 से ज्यादा मौतें, 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं और लगभग 5000 इनसे घटनाओं में 50000 लोग विस्थापित हुए हैं। परंतु वर्तमान की केंद्र और राज्य सरकार मूकदर्शक बनकर बैठी है। महिलाओं को निर्वस्त्र घुमा कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहां के वर्तमान मुख्यमंत्री इसे सामान्य घटना बताते हुए ऐसी दर्जनों घटनाओं की बात कर रहे हैं। जोकि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है । देश के प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं मैं व्यस्त है और मणिपुर पर मौन है। मानसून सत्र में विपक्षी पार्टियां मणिपुर पर बहस चाहती है परंतु वर्तमान की भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोट कर मणिपुर हिंसा को रोकने में नाकामयाब साबित हुई हैं। राष्ट्रपति को अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए।महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा की मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा पर बहस करने की मांग को लेकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया जो कि लोकतंत्र संविधान के खिलाफ है। भाजपा शासित प्रदेश मणिपुर के बाद अब मेघालय में भी हिंसा की आग फैलने लगी है। बावजूद इसके पूरी भाजपा सरकार मौन है। महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहे हैं और केंद्र और राज्य सरकार इसे रोकने में नाकाम साबित हुई है।महानगर संगठन महामंत्री आशीष गौड़ ने कहा की आज सरेआम लोकतंत्र की हत्या हो रही है महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया जा रहा है और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री इसे सामान्य घटना बता रहे हैं और ऐसे दर्जनों दुष्कर्म की बात कह रहे हैं जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है और किसी भी सूरत में बर्दाश्त  योग्य नहीं है आम आदमी पार्टी मणिपुर राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग करते हुए तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री को निष्कासित करने की मांग करती है।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह चौहान,विधानसभा उपाध्यक्ष धीरज पीटर, मयंक गुप्ता, अर्जुन सिंह, वार्ड अध्यक्ष 6 मानिक गिरी वार्ड अध्यक्ष 5 राम प्रकाश (काके), विधानसभा उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गीता देवी, ओबीसी जिला अध्यक्ष राकेश यादव, नरेंद्र कोरी, आफताब अब्बासी, सलीम अब्बासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *