श्रावण मास में प्रतिदिन देवाधिदेव भगवान् शंकर की कृपा प्राप्ति एवं जगत कल्याणार्थ 2,51,000 पार्थिव शिवलिङ्ग का विधिवत पूजन, अर्चन एवं रूद्राभिषेकम विशेष पूजन परम पूज्य गुरुदेव आचार्य महामण्डलेश्वर श्री स्वामी बालकानंद गिरि जी महाराज के ज्योतिर्मय सान्निध्य एवं गुरुतर निर्देशन में आयोजित हो रहा है। वेद मंत्रों की ध्वनि से गुंजित होता श्री हरिधामेश्वर महादेव के पावन प्रांगण में अनेकों विद्वान जनों, समाज के प्रबुद्ध जनों और गणमान्य श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। जहाँ पर पूज्य पाद गुरुदेव बालकानंद गिरि जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार, धूप दीप नैवेद्य पाद्य अर्ध्य द्वारा पूजन एवं रुद्र-अभिषेकम द्वारा शिव पूजन किया गया। पूज्य गुरुदेव ने श्रावण के महीने में रुद्राभिषेक करने के फल को विशेष बताते हुए भक्तों को पूरी श्रद्धा से व्रत एवं पूजा के प्रभाव से अवगत कराया। श्री दीपक हिमानी जी, (हॉनकोंग ) श्री नीलकमल शशी गुप्ता जी श्री रूपक पलक गुप्ता जी, वान्या गर्ग जी श्री विनोद वेला धारीवाल जी श्री प्रमोद जिंदल जी गुरु जी दीदी मां मंजूश्री जी ज्योतिषाचार्य समेत कई भक्तों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने आरती पूजन प्रसाद ग्रहण कर महादेव का आशीष प्राप्त किया।
Related Articles
सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं नागेश्वर महादेव-राजमाता आशा भारती
हरिद्वार, 24 दिसम्बर। निराला धाम आश्रम में 41 दिवसीय विराट शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। जिसमें विश्व कल्याण के लिए नागेश्वर महादेव गद्दी के निमित्त आश्रम की अध्यक्ष राजमाता आशा भारती ने 41 दिन की साधना के लिए आसन ग्रहण किया। इस अवसर पर 51 बाल कन्याओं का पूजन कर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित […]
गुरू के मार्गदर्शन के बिना लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो सकती-स्वामी ऋषि रामकृष्ण
हरिद्वार, 24 जुलाई। निर्धन निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने कहा है कि गुरु अपने शिष्य को सांसारिक और आध्यात्मिक ज्ञान देने के साथ-साथ हमेशा उसकी सुरक्षा एवं बुरे कर्मों से दूर रखने की कोशिश करते हैं। इसलिए प्रत्येक शिष्य को जीवन में अच्छे गुरु और एक गुरु को सच्चे मेहनती शिष्य […]
गीता धार्मिक ग्रन्थ ही नहीं जीवन दर्शन दर्शन का प्रबंधन : श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी
गीता की प्रांसगिकता के सम्मुख विश्व भी नतमस्तक : प्रो. बत्रा आध्यात्म चेतना संघ ने किया श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी व प्राचार्य प्रो. बत्रा को सम्मानित हरिद्वार , एस.एम.जे.एन. काॅलेज में आज आध्यात्म चेतना संघ के एक कार्यक्रम में प्रोफेसर पी एस चौहान, आचार्य करूणेश मिश्र, भूपेन्द्र गौड़, प्रेम शंकर प्रेमी ने आज एस एम […]