हरिद्वार 26 मार्च। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा है कि जगत जननी जगदंबा मां भगवती की आराधना व्यक्ति को सार्थक बनाती है। नवरात्र में जो श्रद्धालु भक्त मां की कृपा का पात्र बनते हैं। उनके जीवन की समस्त दुश्वारियां का शमन होकर उनके मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। कनखल स्थित शीतला माता मंदिर में नवरात्र के पांचवे दिन जारी विशेष पूजा अर्चना के पश्चात श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमंहत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि माता शीतला समस्त मानवता को शीतलता प्रदान करने वाली है। जिनके दर्शन मात्र से ही व्यक्ति के सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों का संरक्षण कर मां उनको यश, वैभव, सुख, समृद्धि प्रदान करती हैं। नवरात्र में प्रत्येक व्यक्ति को सात्विक रहकर मां की उपासना में लीन रहना चाहिए। मां भगवती अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसा कर उन्हें भवसागर से पार लगाती है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि जो भी इस धरा का है वह इस धरा पर ही रह जाएगा। व्यक्ति को इस मानव जीवन को सफल बनाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। मां शब्द ही व्यक्ति के जीवन को सफल बनाता है और जहां साक्षात मां के स्वरूपों का दर्शन हो जाए तो व्यक्ति का कल्याण अवश्य ही निश्चित है। इसलिए नवरात्र पर की गई पूजा के दौरान भक्तों को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। हम सभी को नौ दिन तक माता के भक्ति में लीन रहकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। तभी व्यक्ति का कल्याण संभव है। इस दौरान स्वामी सूर्यमोहन गिरी, स्वामी कृष्णा पुरी, स्वामी पुष्पेंद्र पुरी भी उपस्थित रहे।
Related Articles
कार्तिक पूर्णिमा पर साधुबेला आश्रम में संतो को वितरित किए गए गर्म वस्त्र
मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है- आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भूपतवाला स्थित साधुबेला आश्रम में हवन यज्ञ कर विश्व कल्याण की कामना की गई। इस दौरान श्री बनखंडी साधुबेला पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने जरूरतमंद साधुओं को कंबल एवं गर्म वस्त्र वितरित किए।कार्यक्रम के दौरान आचार्य स्वामी […]
भारत को महान बनाती है गुरू शिष्य परंपरा-आचार्य म.म.स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती
हरिद्वार, 22 मई। अटल पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गुरु शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की एक अनूठी पहचान है। जो संपूर्ण विश्व में भारत को महान बनाती है और इसी के बल पर आज भारत संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है। भूपतवाला स्थित जगदीश स्वरूप आश्रम में आयोजित […]
भक्तों को सुख समृद्धि एवं वैभव प्रदान करती है मां दुर्गा-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
हरिद्वार, 14 अप्रैल। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने नवरात्र के दूसरे दिन मां मनसा देवी मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर राष्ट्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि […]