हरिद्वार। विश्व विख्यात श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महामंत्री चंपत राय ने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद् पुरी महाराज ने कहा कि चंपत राय ने अपना समूचा जीवन भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण में लगाकर लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करने का बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में चंपत राय के नेतृत्व में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण अग्रसर है जो आगामी समय में विश्व की धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा। इस मौके पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि संतो के सानिध्य में आकर कार्य करने की उर्जा को बढ़ावा मिलता है संतों के मार्गदर्शन में ही भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य और दिव्या श्री राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है जो भारत ही नहीं अपितु विश्व को मर्यादाओं में बांधने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का मंदिर निर्माण तेज गति से चल रहा है जो श्रद्धालु भक्तों के लिए शीघ्र निर्मित होकर अपनी दिव्यता से अपनी और आकर्षित करेगा।केंद्रीय मंत्री धर्माचार्य सम्पर्क व विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी, विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन सिंह सोलंखी,विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री अजय जी,हरिद्वार धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख मयंक चौहान,बलराज डूंगर,आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने रामंदिर निर्माण के लिए चंपत राय को सौंपा 11 लाख का चेक
हरिद्वार, 4 दिसम्बर। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने राम मंदिर निर्माण के लिए राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को 11 लाख रुपए का चेक सौंपा। नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में चंपत राय ने स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी कैलाशानंद […]
भक्त के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं संत-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह
हरिद्वार, 15 जुलाई। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि परमार्थ और लोककल्याण के लिए जीवन समर्पित करने वाले संतों के सानिध्य में आने वाले श्रद्धालु भक्तों का कल्याण अवश्य होता है। अखाड़े में आए श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि संत […]
मानव सेवा के लिए तत्पर रहना ही भगवान की आराधना का मूल उद्देश्य-आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 12 अगस्त। कैलाश वासी भगवान शिव की आराधना सहस्त्र गुना फलदाई होती है और शिव कृपा से ही व्यक्ति की उन्नति के द्वार खुलते हैं। उक्त उद्गार निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में श्रावण मास में चलने वाली विशेष शिव आराधना के दौरान […]