हरिद्वार, 22 अगस्त। भूपतवाला स्थित स्वामी निराला धाम की अध्यक्ष राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा कि सोमवार का दिन भगवान शिव को अति प्रिय है। सोमवार के दिन श्रद्धार्वूक भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा कि देवाधिदेव भगवान शिव की आराधना सदैव कल्याणकारी होती है। विधि विधान से की गयी शिव आराधना साधक को अमोघ फल प्रदान करती है। शिव कृपा से साधक के सभी कष्ट व संकट दूर हो जाते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होती है। उन्होने कहा कि पूरा संसार शिव में समाहित है। शिव ही सृष्टि के आदि और अंत हैं और उनकी कृपा अनंत है। भगवान शिव की पूर्ण कृपा प्राप्त करने के लिए साधक को आदि शक्ति माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा अर्चना भी अवश्य करनी चाहिए। शिव शक्ति और भगवान गणेश की सम्मिलित कृपा से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। जीवन भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा तट पर किए जाने वाले प्रत्येक धार्मिक अनुष्ठान का सहस्त्र गुणा पुण्य फल साधक को प्राप्त होता है। ब्रह्मलीन निराला स्वामी महाराज परम शिव साधक संत थे। उनके द्वारा स्थािपत निराला धाम शिव साधना का प्रमुख केंद्र है। निराला धाम में साधना करने वाले साधक को अवश्य ही शिव कृपा प्राप्त होती है। राजमाता आशा भारती महाराज के परम शिष्य स्वामी नित्यानन्द ने बताया कि नागेश्वर महादेव की पूजा करने हेतु पंजाब, दिल्ली, हरियाणा से सैकड़ों शिवभक्त आए हुए थे। सभी भक्तों ने पहले भगवान शिव की पूजा अर्चना की फिर राजमाता आशा भारती महाराज से आशीर्वाद लिया।
Related Articles
महान तपस्वी महापुरूष थे ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज -स्वामी रविदेव शास्त्री
हरिद्वार, 14 सितम्बर। युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा है कि देश की एकता अखंडता बनाए रखने में संत महापुरुषों की अहम भूमिका है और गुरु शिष्य परंपरा अनादि काल से भारत को विश्व भर में गौरवान्वित कर रही है। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज एक महान तपस्वी […]
दिव्य महापुरूष थे ब्रह्मलीन स्वामी लहरी बाबा-राजमाता आशा भारती
हरिद्वार, 6 अगस्त। युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा है कि ब्रह्मलीन निराला स्वामी लहरी बाबा महाराज उच्च कोटि के संत थे। जिन्होंने भारत ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार कर समाज को उन्नति की ओर अग्रसर किया। राष्ट्र निर्माण […]
पितरों के निमित्त जैन समाज ने किया शांतिनाथ विधान का आयोजन
पूर्वजों का सम्मान करते हुए सभी को श्राद्ध एवं तर्पण अवश्य करना चाहिए-श्रीमहंत राजेंद्रदासहरिद्वार, 21 सितंबर। श्राद्ध पक्ष के दूसरे दिन सेक्टर-2 बैरियर के निकट हजारीबाग स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में श्री शांतिनाथ विधान का आयोजन किया गया। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने मंदिर में अभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। […]