हरिद्वार, 23 जून। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं हिंदू महासभा के नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथी पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और एक महान क्रांतिकारी महापुरुष बताया। प्रेस को जारी बयान में श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ना सिर्फ एक शिक्षक बल्कि अनुभवी राजनीतिज्ञ एवं कुशल संगठन कर्ता थे। जिन्होंने अपनी विचारधारा और राष्ट्रवाद के अपने सिद्धांत से कभी समझौता नहीं किया और देश की अखंडता के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक राजनीतिज्ञ, विद्वान और स्पष्टवादी के तौर पर ना सिर्फ अपने चाहने वालों बल्कि वैचारिक विरोधियों के बीच भी सम्मान से स्मरण किए जाते हैं। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की अखंडता और कश्मीर के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को राष्ट्र घातक बताया। उनका मानना था कि एक देश में दो निशान और एक देश में दो प्रधान या एक देश में दो विधान नहीं हो सकते। उनका मानना था कि एक देश और एक संस्कृति और एक राष्ट्र के विचार पर जोर देना चाहिए। ताकि भारत देश भारतीय संस्कृति और परंपरा के आधार पर आधुनिक प्रगतिशील और ताकतवर बन सके। जो तत्कालीन समय की आवश्यकता थी। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व इतना ही सीमित नहीं है। एक प्रखर राष्ट्रवादी होने के साथ ही उन्होंने आजादी से पहले और उसके बाद राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपनी आखरी सांस तक देश की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष किया। आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे राष्ट्रवादी महापुरुषों की भारत को आवश्यकता है। युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। क्योंकि राष्ट्र की एकता और अखंडता से ही भारत की तरक्की संभव है।
Related Articles
गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बने सचिन शर्मा
जनकल्याण एवं समाज सेवा ही ट्रस्ट का मूल उद्देश्य – कमल खड़का हरिद्वार 21 जनवरी । गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का द्वारा सचिन शर्मा सरदार जी को ट्रस्ट का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया और ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। […]
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के दौरे की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी
विक्की सैनी मनीष सिसोदिया के दौरे से भाजपा व कांग्रेस में बौखलाहट-मनोज द्विवेदी हरिद्वार, 17 दिसम्बर। बहादराबाद मार्ग स्थित आरकेपुरम काॅलोनी में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के राज्य के दूसरे चरण के दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सह प्रभारी उत्तराख.ड राजीव चैधरी, जोनल सह-प्रभारी सुनील लोहिया, श्रीचन्द्र […]
नगर निगम उपचुनाव में समाजवादी पार्टी अपना प्रत्याशी नही उतरेगी : पं सुमित तिवारी
हरिद्वार, 27 मई। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पं0 सुमित तिवारी ने बैठक कर नगर निगम उपचुनाव पर चर्चा की। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाजवादी पार्टी उपचुनाव में वार्ड न0 9 ब्रह्मपुरी व वार्ड नं0 60 हरिलोक में अपना प्रत्याशी नही उतरेगी बल्कि उस प्रत्याशी का समर्थन करेंगी। जो समाजवाद की विचारधारा […]