हरिद्वार, 1 जून। हरेराम आश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी कपिलमुनि महाराज ने कहा कि जिस प्रकार पुरातत्व विभाग की खोज द्वारा राम मंदिर का सच उजागर हुआ है। उसी प्रकार ज्ञानवापी मंदिर और अन्य प्राचीन मंदिरों को तोड़कर बनायी गयी मस्जिदों का सच भी देश की जनता के सामने आना चाहिए। पत्रकारों से वार्ता करते हुए महामण्डलेश्वर स्वामी कपिलमुनि महाराज ने कहा कि भारत समस्त धर्मगुरूओं एवं संत समाज को एकजुट होकर हिंदू धर्म स्थलों के संरक्षण संवर्द्धन एवं भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म से जुड़ी प्राचीन परंपरांओं के विसतार के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए। स्वामी कपिलमुनि महाराज ने कहा कि एक बड़ी साजिश के तहत सनातन धर्म पर कुठाराघात कर देश की संप्रभुता को खंडित करने का कार्य किया जा रहा है। जिसे संत समाज कभी कामयाब नहीं होने देगा। राष्ट्रविरोधी ताकतों को मूंहतोड़ जवाब देने के लिए सभी धर्माचार्यो को एक मंच पर आना होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। आज पूरा विश्व भारत को अपना भाई मानता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संत समाज अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन के लिए चर्चा करेगा।
Related Articles
संत परंपरा से देश दुनिया में भारत की एक अलग पहचान है-स्वामी ऋषिश्वरानंद
हरिद्वार, 3 जुलाई। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की जमात के मुखिया श्रीमहंत रघु मुनि महाराज का भूपतवाला स्थित चेतन ज्योति आश्रम में युवा भारत साधु समाज के संतों ने स्वागत किया। इस दौरान संतो ने श्रीमहंत रघु मुनि को फूल माला पहनाकर एवं गंगाजली भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम को संबोधित करते […]
बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में किया गया भगवान शिव का महारुद्राभिषेक
साधक के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है भगवान शिव की आराधना- श्रीमहंत बलवीर गिरी हरिद्वार 4 सितंबर। बाघम्बरी पीठाधीश्वर एवं बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा है कि महादेव की आराधना साधक के मन से मृत्यु का भय मिटाकर उसके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। समस्त संसार महादेव […]
श्रीमद् भागवत कथा मोक्षदायिनी है – आचार्य स्वामी बालकानंद गिरी
हरिद्वार, 20 सितम्बर। आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा है कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का भंडार है। जिसे जो व्यक्ति ग्रहण कर लेता है। उसका जीवन सफल हो जाता है। भूपतवाला स्थित हरीधाम सनातन सेवा ट्रस्ट आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को श्रीमद् […]