हरिद्वार, 22 मई। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा है कि संत परंपरा सनातन संस्कृति की वाहक है और महापुरुषों ने सदैव ही समाज को नई दिशा प्रदान की है। भूपतवाला स्थित नानकपुरा आश्रम में ब्रह्मलीन माता गुरदीस कौर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित संत समागम को संबोधित करते हुए श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि माता गुरदीस कौर एक महान और विलक्षण प्रतिभा की धनी संत थी। जिनका सादा जीवन और उच्च विचार हमेशा समाज को लाभान्वित करते रहेंगे। युवा संतो को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है। ब्रह्मलीन माता गुरदीस कौर महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित किया। एक सशक्त समाज निर्माण में उनका अतुल्य योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। नानकपुरा आश्रम की अध्यक्ष महंत सुखबीर कौर महाराज ने कहा कि संतों का जीवन सदैव ही सेवा को समर्पित रहता है। महापुरुष केवल शरीर त्यागते हैं। उनकी शिक्षाएं अनंतकाल तक समाज का मार्गदर्शन करती रहती हैं। संत निर्मल सिंह भूरीवाले महाराज ने कहा कि युवा संत भारतीय संस्कृति की रीढ़ हैं। जिनके कंधे पर धर्म एवं संस्कृति को संरक्षण संवर्धन करने का भार टिका है। हम सभी को एक मंच पर आकर राष्ट्र की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे। तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर बाबा अमरजीत सिंह, बाबा महेंद्र सिंह, बाबा गुरविंदर सिंह, संत रामस्वरूप सिंह, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महंत देवानंद सरस्वती, स्वामी ऋषिश्वरानंद, महंत प्रह्लाद दास, श्रीमहंत विष्णु दास, बाबा हठयोगी, महंत दुर्गादास, महंत अरुण दास, स्वामी ललितानंद गिरी, महंत निर्भय सिंह, स्वामी केशवानंद, महंत सूरज दास, महंत मोहन सिंह, महंत तीरथ सिंह, महंत शिवानंद, महामंडलेश्वर स्वामी दामोदर शरण दास सहित बड़ी संख्या में संत महंत उपस्थित रहे।
Related Articles
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट
हरिद्वार। विश्व विख्यात श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महामंत्री चंपत राय ने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद् पुरी महाराज ने […]
सौम्य और करूणा के सागर हैं भगवान भोलेनाथ-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
हरिद्वार, 8 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा है कि श्रावण मास में शिव आराधना का विशेष महत्व है। जो मनुष्य के समस्त प्रकार के कष्टों का निवारण करती है। भगवान शिव का नाम ही परम कल्याणकारी है। जिनके स्मरण मात्र से […]
भगवान शिव की आराधना व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है -आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 8 अगस्त। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा है कि भगवान शिव जगत के पालनहार हैं। जो अपने भक्तों का संरक्षण कर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद […]