हरिद्वार, 4 अप्रैल। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा है कि मां मनसा देवी की शक्ति जगत में अपरम्पार है। नवरात्रों के उपलक्ष्य में मां मनसा देवी मंदिर में आयोजित विशेष अनुष्ठान के तीसरे दिन श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि मां मनसा देवी भक्तों की रक्षा करने के साथ उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। वेद पुराणों की रक्षा और दुष्टों के संहार के लिए अवतरित हुई मां भगवती ही पूरे विश्व का संचालन करती है। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहां कि मां भगवती पराशक्ति और सर्वोच्च देवी हैं। भगवती की शरण में आने वाले भक्त का कल्याण अवश्य होता है। देवी भगवती अपनी शरण में आए प्रत्येक भक्त पर कृपा करती हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र मां दुर्गा की कृपा पात्र करने का पर्व है। मां दुर्गा की पूजा आराधना से जीवन सार्थक हो जाता है। सतकर्मों का संकल्प लेेकर भगवती की आराधना करने वाले भक्त के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। परिवार मे ंसुख समृद्धि का वास होता है। देवी भगवती की आराधना से सभी देवता प्रसन्न होते हैं। देवी भगवती की कृपा पात्र करने के लिए प्रत्येक श्रद्धालु भक्त को नवरात्रों में उनकी पूजा आराधना अवश्य करनी चाहिए।
Related Articles
महंत कपिल मुनि महाराज बने युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री
युवा संतों को एकजुट करने के साथ महंत कपिल मुनि देश में करेंगे धर्म का प्रचार- महंत शिवानंद हरिद्वार, 18 जुलाई। युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत शिवानंद ने कबीर चैरा आश्रम के महंत कपिल मुनि को राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोनीत किया है। रविवार को भूपतवाला स्थित श्री चेतन ज्योति आश्रम में युवा […]
महामनीषी निरंजन स्वामी ने किया नीदरलैंड के लार्ड शिवा टेम्पल के अध्यक्ष पंडित अवि शर्मा का स्वागत
विश्व गुरु के रूप में संपूर्ण जगत का मार्गदर्शन करता आ रहा है भारत- निरंजन स्वामी हरिद्वार, 1 जुलाई। पुरुषार्थ आश्रम के अध्यक्ष महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज ने कहा है कि देश और दुनिया में भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने में संत महापुरुषों की अहम भूमिका है और संत परंपरा पूरे […]
देश में जल्द लागू हो जनसंख्या नियंत्रण कानून:- आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास
हरिद्वार। श्री बनखंडी साधुबेला पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा है कि देश की उन्नति और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए जल्द से जल्द देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए तभी भारत विकसित देश के रूप के रूप में उभर कर आएगा और देश में बेरोजगारी महंगाई जैसी मूल समस्याओं […]