हरिद्वार, 10 फरवरी। सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर एवं संत ज्ञानेश्वर ज्ञानी हरदीप सिंह सिंह ने कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल पहुंचकर अखाड़े में स्थित गुरुद्वारे में शबद कीर्तन एवं अरदास कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह महाराज ने कहा कि अनादि काल से समाज सेवा में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल अग्रणी भूमिका निभा रहा है। संतों का जीवन सदैव ही परोपकार को समर्पित रहता है और संत महापुरुष ही समाज का मार्गदर्शन कर समरसता का भाव प्रसारित करते हैं। निर्मल अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज के नेतृत्व में अखाड़ा दिन प्रतिदिन उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है और गंगाधर से अनेकों सेवा प्रकल्प चलाकर समाज को मानव सेवा का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि ज्ञानी महापुरुष ही एक उज्जवल समाज का निर्माण कर सकते हैं। संत ज्ञानी हरदीप सिंह महाराज ने कहा कि योग्य गुरु को ही सुयोग्य शिष्य की प्राप्ति होती है। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज की प्रेरणा से कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज संत समाज का आदर सत्कार कर निर्मल भेख की परंपराओं को सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैं। जोकि समस्त संत समाज के लिए गौरव की बात है। कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह एवं ज्ञानी हरदीप सिंह महाराज महान एवं तपस्वी संत महापुरुष हैं। जो संपूर्ण भारत का भ्रमण कर सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार कर युवा पीढ़ी को संस्कारवान बना रहे हैं। धर्म के संरक्षण संवर्धन के लिए इनके द्वारा किए गए कार्य सदैव युवाओं को प्रेरणा देते रहेंगे। हम सभी को अपनी संस्कृति और संस्कार का बोध होना चाहिए। युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और युवा संत राष्ट्र रक्षा एवं धर्म रक्षा के लिए अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं। इसीलिए भारत की पूरे विश्व में एक अलग पहचान है। इस अवसर पर कोठारी महंत दामोदर दास, महंत कमलदास, महंत सर्वज्ञ मुनि, महंत निर्भय सिंह, महंत अमनदीप सिंह, ज्ञानी महंत खेम सिंह, संत हरजोध सिंह, संत गुरजीत सिंह, संत सुखमण सिंह, संत तलविंदर सिंह, संत सिमरन सिंह, संत जसकरण सिंह सहित कई संत महापुरुष उपस्थित रहे।
Related Articles
ज्ञान की अविरल धारा है श्रीमद्भागवत कथा-स्वामी बालकानंद गिरी
हरिद्वार, 15 सितम्बर। आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा है कि श्रीमद् भागवत कथा पतित पावनी मां गंगा की भांति बहने वाली ज्ञान की अविरल धारा है। जिसे जितना ग्रहण करो उतनी ही जिज्ञासा बढ़ती है और प्रत्येक सत्संग से अतिरिक्त ज्ञान की प्राप्ति होती है। भूपतवाला स्थित हरीधाम सनातन सेवा […]
श्री साधु गरीबदासी सेवा आश्रम ट्रस्ट में किया गया श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
ज्ञान की अविरल धारा है श्रीमद्भागवत कथा-स्वामी रविदेव शास्त्री हरिद्वार, 9 नवम्बर। श्री साधु गरीबदासी सेवा आश्रम ट्रस्ट में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम से लेकर मायापुर घाट तक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें दर्जनों महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए कथा […]
अनादि काल से विश्व का मार्गदर्शन कर रहे भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म -स्वामी भगवत स्वरूप
हरिद्वार, 25 मार्च। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी रामस्वरूप वेदांताचार्य महाराज के आठवें निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष में श्री गुरु मंडल आश्रम में विद्वत सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें संत समाज के साथ-साथ हरिद्वार के ब्राह्मण और आचार्यों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी शिव योगी रघुवंश पुरी व्याकरणाचार्य महाराज […]