हरिद्वार, 27 जनवरी। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल डेरा धर्म ध्वजा पटियाला के ब्रह्मलीन महंत हरी सिंह महाराज की अस्थियाँ कनखल स्थित सती घाट पर पूर्ण विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा में प्रवाहित की गई। निर्मल अखाड़े में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्रद्धालु संगत को संबोधित करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत हरी सिंह महाराज एक युगपुरुष थे। जिन के निधन से अखाड़े को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन निर्मल अखाड़े के लिए समर्पित किया और युवावस्था से ही सनातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए संपूर्ण भारत वर्ष में धर्म और संस्कृति का प्रचार प्रसार किया। ऐसे महापुरुषों को संत समाज नमन करता है। कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत हरी सिंह महाराज एक महान संत थे। जिन्होंने अपने डेरे से अनेकों सेवा प्रकल्प संचालित कर समाज को सेवा का संदेश दिया। ऐसे तपस्वी और संतत्व के धनी महापुरुष समाज को विरले ही प्राप्त होते हैं। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। महंत अमनदीप सिंह एवं महंत रंजय सिंह ने कहा कि महापुरुषों का जीवन सदैव ही परोपकार को समर्पित रहता है और ब्रह्मलीन महंत हरि सिंह महाराज तो साक्षात त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। जिन्होंने भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाकर राष्ट्र रक्षा एवं धर्म रक्षा के लिए प्रेरित किया और सेवा कार्यों के माध्यम से श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल का भारतवर्ष में मान बढ़ाया। राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधकर उन्होंने अपने संत होने का दायित्व बखूबी निभाया। अखाड़े के इतिहास में उनका नाम सदैव अमर रहेगा। इस दौरान महंत दर्शन सिंह शास्त्री, महंत विक्रम सिंह, महंत बलदेव सिंह, महंत राजेंद्र सिंह, महंत गुरचरण सिंह, महंत मलकीत सिंह, महंत खेम सिंह, महंत गुरप्रीत सिंह, महंत निर्भय सिंह, संत तलविंदर सिंह, संत सुखमन सिंह, संत सिमरन सिंह, संत गुरजीत सिंह, संत हरजोत सिंह, संत जसकरण सिंह, समाजसेवी विनिंदर कौर सोढ़ी, देवेंदर सिंह सोढ़ी, अतुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व पूर्व सीएम डा.निशंक ने की स्वामी कैलाशानंद गिरी से भेंट
हरिद्वार, 6 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने श्री निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से नीलधारा तट स्थित महामाई सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर में भेंट की। इस अवसर पर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने भाजपा महासचिव […]
आध्यात्म ज्ञान से ही युग परिवर्तन संभव है- सतपाल महाराज
हरिद्वार। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में ऋषिकुल कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय सद्भावना सम्मेलन के दूसरे दिन अपार जन समुदाय को संबोधित करते हुए सुविख्यात समाजसेवी, राष्ट्र संत व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अध्यात्म ज्ञान से ही युग परिवर्तन संभव है। जब भारत से आध्यात्म ज्ञान का […]
भक्त की आराधना में होती है बड़ी शक्ति-स्वामी ऋषि रामकृष्ण
विक्की सैनीहरिद्वार, 4 जुलाई। निर्धन निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने भोलेनाथ का रूद्राभिषेक व आरती कर देश को कोरोना संकट से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के दौरान उन्होंने कहा कि सच्ची निष्ठा व आराधना से ही कोरोना मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। भक्तों की […]