हरिद्वार, 24 दिसम्बर। निराला धाम आश्रम में 41 दिवसीय विराट शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। जिसमें विश्व कल्याण के लिए नागेश्वर महादेव गद्दी के निमित्त आश्रम की अध्यक्ष राजमाता आशा भारती ने 41 दिन की साधना के लिए आसन ग्रहण किया। इस अवसर पर 51 बाल कन्याओं का पूजन कर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए राजमाता आशा भारती ने कहा कि देवों के देव महादेव भगवान आशुतोष भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करते हैं। श्रद्धा पूर्वक की गई भगवान शिव की उपासना सहस्र गुना पुण्य फलदाई होती है। उन्होंने कहा कि नागेश्वर महादेव अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान कर उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इनकी शरण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों का कल्याण निश्चित है। ब्रह्मलीन निराला स्वामी लहरी बाबा एक महान संत थे। जिनकी प्रेरणा से प्रतिवर्ष विश्व कल्याण के लिए 41 दिवसीय विराट शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों का जीवन सदैव मानव हित में समर्पित रहता है। युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी लहरी बाबा का जीवन निर्मल जल के समान था। जिन्होंने राष्ट्र रक्षा एवं धर्म रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उन्हीं के आदर्शो को अपनाकर राजमाता आशा भारती महाराज विश्व कल्याण के लिए प्रतिवर्ष शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन करती हैं और अपनी अखंड साधना के द्वारा समस्त विश्व को एक धार्मिक उर्जा प्रदान करती हैं। स्वामी हरिहरानंद एवं महंत सुतीक्षण मुनि महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी लहरी बाबा एक दिव्य महापुरुष थे। जिन्होंने गंगा तट से अनेकों सेवा प्रकल्प प्रारंभ कर गरीब असहाय लोगों की सहायता की। समाज सेवा में उनका अतुल्य योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। राजमाता आशा भारती के कृपा पात्र शिष्य स्वामी नित्यानंद ने बताया कि विश्व कल्याण की कामना के साथ प्रतिदिन आश्रम में मानव जाति के कल्याण के लिए पांच यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 11 ब्राह्मणों द्वारा पूजा अर्चना कर राष्ट्र कल्याण की कामना की जा रही है इस अवसर पर स्वामी शिवानन्द, स्वामी हरिहरानन्द, स्वामी दिनेश दास आदि संतजन मौजूद रहे।
Related Articles
सनातन धर्म को सर्वोच्च शिखर पर ले जाना संतों का मूल उद्देश्य- श्रीमहंत बलवीर गिरी
हरिद्वार 1 सितंबर। बाघम्बरी पीठाधीश्वर एवं बिल्वकेश्वर मंदिर के व्यवस्थापक श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा है कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को सर्वोच्च शिखर पर ले जाना ही संत महापुरुषों का दायित्व है। हरिद्वार के संतों ने भारत का जो स्वरूप विश्व पटेल पर प्रस्तुत किया है वह अद्भुत व अकल्पनीय है। बिल्वकेश्वर […]
राम मंदिर निर्माण के लिए निर्मल अखाड़े ने दिया 2.51 लाख रूपये का सहयोग
विक्की सैनी सभी के सहयोग से भव्य व दिव्य बनेगा श्रीराम मंदिर-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह शास्त्रीहरिद्वार, 1 फरवरी। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह शास्त्री महाराज ने राम मंदिर निर्माण के समर्पण राशि के तहत 2.51 लाख रूपये का चेक विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, विहिप के प्रांत धर्माचार्य संपर्क […]
साधु बेला आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का हुआ विश्राम
श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता जगत के लिए प्रेरणादायी- आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास हरिद्वार। साधुबेला आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम अवसर पर सुदामा चरित्र का वर्णन किया गया। श्रीकृष्ण सुदामा मिलन का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा का रसपान कराते हुए श्री बनखंडी साधुबेला पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज […]