हरिद्वार, 20 अगस्त। लोककल्याण के उद्देश्य से पूरे सावन माह श्री दक्षिण काली मंदिर में चलने वाली निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की शिव आराधना निरंतर जारी है। शुक्रवार को स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने विभिन्न प्रजातियों के पुष्पों से भोलनाथ का श्रंग्रार व जलाभिषेक किया तथा फलों व मिष्ठान का भोग अर्पित कर देश दुनिया से कोरोना महामारी समाप्त करने की प्रार्थना की। इस दौरान कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि देवों के महादेव भगवान शिव भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सावन में पृथ्वी पर रहकर सृष्टि का संचालन करने वाले जटाधारी भगवान शिव की विधि विधान से नित्य आराधना करने से सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं। श्रद्धापूर्वक की गयी शिवोपासना से साधक भगवान शिव की विशेष कृपा का पात्र बन जाता है। भोलेनाथ की कृपा से साधक को जीवन में कभी किसी कष्ट का सामना नही करना पड़ता। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बेल पत्र, भांग, धतूरा आदि से विधानपूर्वक भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से श्रद्धालु भक्तों को भगवान शिव कृपा प्राप्त होती है। भगवान शिव दयालु एवं कृपालु हैं। जो अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक भक्त का संरक्षण कर उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। भगवान शिव की शक्ति आसुरी शक्तियों से भक्तों की रक्षा कर उनके जीवन का संरक्षण भी करती है। उन्होंने कहा कि सावन में होने वाले शिव पूजन का विशेष महत्व है। जो श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की शरण में आ जाता है। उसका कल्याण निश्चित रूप से होता है। इस दौरान आचार्य पवनदत्त मिश्र, लाल बाबा, पंडित प्रमोद पाण्डे, अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, संजय जैन, पुनीत जैन, नमित जैन आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ मेला-श्रीमहंत राजेंद्रदास
राकेश वालिया हरिद्वार, 20 मार्च। अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा है कि भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व कुंभ मेला सनातन धर्म का परचम पूरे विश्व में फहराता है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु कुंभ की आलौकिक छटा को देखकर भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर […]
भगवान की लीला व गुणों की गाथा है श्रीराम कथा-विजय कौशल महाराज
हरिद्वार, 9 जून। श्री राम कथा मर्मज्ञ संत विजय कौशल महाराज ने कहा है कि श्रीराम कथा तन मन को पवित्र कर उज्जवल करने के साथ-साथ जीवन शैली और आत्मा को नया रूप देती है। यह भगवान की लीला चरित्र व गुणों की गाथा है। जिसके श्रवण और कथन के प्रति हमेशा एक नवीनता का […]
देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए सभी संप्रदाय के लोगों को एक मंच पर आना होगा -स्वामी गर्व गिरी
हरिद्वार, 30 अक्तूबर। हिंदू रक्षा सेना के जिला प्रभारी एवं जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा है कि धर्म के संरक्षण संवर्धन में संत महापुरुषों की अहम भूमिका रही है और राष्ट्रीय एकता अखंडता बनाने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। श्यामपुर कांगड़ी स्थित बाबा वीरभद्र सेवा आश्रम […]