हरिद्वार, 12 अगस्त। नरसिंह धाम के परमाध्यक्ष जगद्गुरू स्वामी अयोध्याचार्य महाराज ने कहा कि सदाशिव महादेव की अराधना सदैव कल्याणकारी होती है। मात्र जलाभिषेक से ही प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाले भगवान शिव की आराधना अमोघ फल प्रदान करती है। भगवान शिव के निमित्त आयोजित किए जा रहे विशेष अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी अयोध्याचार्य महाराज ने कहा कि भगवान शिव की आराधना व पूजन कभी भी किया जा सकता है। लेकिन श्रावण मास भगवान शिव को विशेष प्रिय है। अत्यन्त पवित्र श्रावण मास में श्रद्धालुओ को भगवान शिव व माता पिता पार्वती का ध्यान करते हुए दूध, दही, शहद, भांग, धतूरा, पुष्प आदि अर्पित कर जलाभिषेक अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव अत्यन्त प्रसन्न होते हैं और भक्त के सभी कष्टों का निवारण कर सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होने वाले भगवान शिव ही सृष्टि के रचियता व संहारक हैं। संपूर्ण सृष्टि शिव में ही समाहित है। नियमित रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन करने वाले भक्त के जीवन के सभी कष्ट शिव कृपा से दूर हो जाते हैं और जीवन भवसागर से पार हो जाता है। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि लोकल्याण व कोरोना महामारी के प्रकोप को शांत करने के लिए आश्रम में भगवान शिव के निमित्त विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। पूरे सावन चलने वाले अनुष्ठान में विद्वान पुरोहितों के सानिध्य में प्रतिदिन रूद्राभिषेक व विशेष पूजन कर देश दुनिया से कोरोना महामारी समाप्त करने की प्रार्थना की जा रही है। सदाशिव की कृपा से जल्द ही देश दुनिया को कोरोना महामारी से राहत मिलेगी और पहले की तरह मानव जीवन खुशहाल होगा।
Related Articles
चर्तु संप्रदाय में हुआ सांवरिया बाबा एवं श्रीमहंत दिनेश दास का पट्टाभिषेक़
राष्ट्र की एकता अखंडता बनाए रखने में वैष्णव संतो की अहम भूमिका-श्रीमहंत राजेंद्रदासहरिद्वार, 10 अप्रैल। अखिल भारतीय श्री चर्तु संप्रदाय में ब्रह्मलीन श्री महंत रामलखन दास महाराज के स्थान पर महामंडलेश्वर सांवरिया बाबा एवं ब्रह्मलीन बर्फानी दादा के स्थान पर श्रीमहंत दिनेश दास महाराज का पट्टाभिषेक तीनों वैष्णव अनी अखाड़ा के संत महापुरुषों के सानिध्य […]
महंत रामानंद सरस्वती बने गोपाल आश्रम के उत्तराधिकारी
भारत को महान बनाती है गुरू शिष्य परंपरा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी हरिद्वार, 27 जनवरी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा है कि अनादि काल से प्रचलित गुरु शिष्य परंपरा भारत को महान बनाती है और महापुरुषों ने सदैव समाज का मार्गदर्शन कर एक नई […]
वैष्णव अखाड़े के संतों ने किया मेला अधिकारी व कुंभ मेला आईजी को सम्मानित
हरिद्वार, 26 अप्रैल। तीनों बैरागी अनी अखाड़ों के सानिध्य में कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत, कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल व अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह का फूलमाला पहनाकर व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैरागी कैंप स्थित श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े में कुंभ मेला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करते हुए अखाड़े के […]