हरिद्वार। न्याय धर्म सभा पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि जनाधिकार राष्ट्र कोष से 25 प्रतिशत बजट देश के प्रत्येक बच्चे को कक्षा एक से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री तक निःशुल्क शिक्षा प्राप्त होनी चाहिए। जिससे सर्व समाज के बच्चे एक समान रूप से शिक्षा ग्रहण कर सकें। साथ ही प्रत्येक परिवार को एक रोजगार (संसाधन) सरकारी स्तर का प्राप्त हो, देश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क, बिजली, पानी, खेल के मैदान,रोजगार कार्यालय, आदि सुविधायें मिले। उन्होने कहा है कि न्याय धर्म सभा पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लड़ती है और जनता को जनाधिकार राष्ट्र कोष के 25 प्रतिशत बजट द्वारा प्रति संवर्ग को सुरक्षा, अस्पताल, बीमा, पेंशन, आश्रय योजना आदि बिल्कुल निःशुल्क देगी। न्याय धर्म सभा की सरकार आयी या जो भी सरकार सत्ता में रहना चाहती है। तो उसे न्याय धर्म सभा के प्रस्ताव ही लागू करने होगें। उन्होने कहा है कि जनहित में सभी सुविधायें निःशुल्क उपलब्ध करानी होगी। सरकार तभी सत्ता में रह पाएगी। सरकार अन्यथा नहीं टिक पाएगी। न्याय धर्म सभा पार्टी जनता के जनाधिकार सुनिश्चित करेगी। साथ ही निःशुल्क भी। अब फैसला जनता के हाथ में है कि जनता को किसकी सरकार चाहिए। न्याय धर्म सभा पार्टी की या जो 75 वर्षों से जनता के अधिकारों को छीनकर जनता का शोषण करती आ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फैसला जनता के अधिकार क्षेत्र में है, जनता ही जर्नादन है।
Related Articles
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ली शपथ मंत्रिमंडल में हरिद्वार के विधायकों का नाम नदारद
देहरादून। परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान सहित भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर […]
पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस के दामों पर नियंत्रण करे सरकार – रविन्द्र कुमार
गौरव कुमार रसिक हरिद्वार, 20 फरवरी। न्याय धर्म सभा के जिला प्रभारी रविन्द्र कुमार ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी से आम जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्हांेने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकारों को ठोस […]
विश्व हिन्दू महासंघ की भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से की गई भंग।
राकेश वालिया नई दिल्ली। विश्व हिन्दू महासंघ भारत के अंतरिम अध्यक्ष महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत महाराज ने भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घौषणा की है। महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत ने कहा कि महासंघ को भारत में और मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। 25 दिसंबर 2020 (शुक्रवार) […]