हरिद्वार, 12 जुलाई। श्री दक्षिण काली मंदिर में गुप्त नवरात्रों के दूसरे दिन श्रद्धालु भक्तों ने मां दक्षिण काली की आराधना कर परिवार के लिए मंगल कामना की। श्रद्धालु भक्तों को आशीवर्चन प्रदान करते हुए निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि नवरात्रों में मां भगवती की पूजा करने से व्यक्ति को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से मां की आराधना करने से मानव का जीवन भव सागर से पार हो जाता है और उसके परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। क्योंकि संसार में मां की शक्ति से बड़ी और कोई शक्ति नहीं है। मां ही जगत की पालनहार है। मां के आशीर्वाद से ही मनुष्य का जीवन बदल जाता है और मां के नाम का सिमरन सच्ची श्रद्धा और लगन से करता है। मां उसका बेड़ा भवसागर से पार लगा देती है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि कन्याओं में मां के स्वरूप को देखा जा सकता है। जो नवरात्रों में कन्याओं के चरण पूजकर उनकी सेवा करते हैं। मां उन पर श्रद्धा प्रसन्न रहती है। उनके जीवन में कभी कोई संकट का वास नहीं होता। क्योंकि मां के नौ स्वरूपों की पूजा करने से सभी भक्तों का कल्याण होता है। उनके परिवारों में कभी भी कोई कष्ट नहीं आता है। मां शेरा वाली, मां कालिका अपने भक्तों के सभी दुख हर लेती है और उनकी खाली झोलियां भर देती है। सभी को श्रद्धा व भक्ति भाव से मां की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इस अवसर पर अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, आचार्य पवनदत्त मिश्र, कृष्णानंद ब्रह्मचारी, पंडित प्रमोद पांडे, मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, लाल बाबा, दक्षिण काली मंदिर के उपाध्यक्ष संजय जैन, नमित जैन आदि मौजूद रहे।
Related Articles
भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्यामजाजू ने किया रूद्राभिषेक
विक्की सैनी शिव तत्व से ही उत्पन्न हुई सृष्टि-स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी हरिद्वार, 13 जुलाई। श्री दक्षिण काली मंदिर के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि सावन में सोमवार के दिन शिव आराधना का विशेष महत्व है। भगवान शिव पूर्ण विश्वास हैं। विश्वास जीवन है और अविश्वास मृत्यु। विश्वास की डोर ही साधक […]
गुरु ही शिष्य को जीवन जीने की सही दिशा दिखाते हैं-श्रीमहंत साधनानंद
हरिद्वार, 24 जुलाई। श्री पंच अग्नि अखाड़े के सचिव श्रीहंत साधनानंद महाराज के सानिध्य में भूपतवाला स्थित झालावाड़ गुजरात आश्रम में गुरु स्मृति पर्व सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत साधना नंद महाराज ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा का आधार सांसारिक ज्ञान से शुरू होता है। […]
भवसागर की वैतरणी है श्रीमद्भागवत कथा-स्वामी रविदेव शास्त्री
हरिद्वार, 25 जुलाई। युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा है कि श्रीमद् भागवत कथा भवसागर की वैतरणी है। जो व्यक्ति के मन से मृत्यु का भय मिटा कर उसके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। जो श्रद्धालु भक्त श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर लेता है। उसका जीवन […]