हरिद्वार, 11 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मायापुर स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी पहुंच कर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने उन्हें फूल माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया। अखिलेश यादव ने कहा कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज पतित पावनी मां गंगा की कृपा से जल्द स्वस्थ होंगे और उनके सानिध्य में हरिद्वार कुंभ मेला दिव्य रुप से संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों की परंपरा भारत देश को पूरी दुनिया में महान बनाती है।
Related Articles
स्वामी दिव्यांशाचार्य महाराज आचार्य बेला इंडिया टेंपल के उत्तराधिकारी नियुक्त
विश्व विख्यात हैं वैष्णव संतों की गौरवशाली परंपराएं-स्वामी गोवर्धन रंगाचार्य हरिद्वार, 14 जून। गोवर्धन पीठाधीश्वर स्वामी गोवर्धन रंगाचार्य महाराज ने कहा है कि वैष्णव संतो की गौरवशाली परंपराएं विश्व विख्यात है और हरिद्वार के संतों ने राष्ट्र को उन्नति की ओर अग्रसर करने में जो भूमिका निभाई है, वह अकल्पनीय है। भूपतवाला स्थित आचार्य वेला […]
हाई कोर्ट से दुर्गादास गुट को बड़ा झटका, महंत रघुमुनि महाराज के स्टे के खिलाफ दायर याचिका खारिज
हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में जारी विवाद के बीच महंत दुर्गादास गुट को बड़ा झटका लगा है। अखाड़े में कब्जे और अधिकार को लेकर अखाड़े के संतों को हस्तक्षेप न करने का इलाहाबाद न्यायालय ने महंत रघुमुनि महाराज के पक्ष में जून महीने में स्टे ऑर्डर दिया था। इसके खिलाफ दुर्गादास गुट ने […]
ब्रह्मलीन स्वामी पुरूषोत्तम प्रिय दास महाराज त्याग एवं तपस्य की प्रतिमूर्ति थेे-स्वामी जितेंद्रिय प्रियदास
हरिद्वार, 11 अक्टूबर। श्री स्वामीनारायण गद्दी संस्थान के प्रमुख ब्रह्मलीन पुरुषोत्तम प्रिय दास महाराज की अस्थि विसर्जन कलश यात्रा का आयोजन संजय पुल से लेकर हर की पौड़ी तक लंदन से आए बैंड बाजों के साथ धूमधाम से किया गया। केन्या, अमेरिका, लंदन, फ्रांस आदि से आए श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के […]