हरिद्वार, 1 अप्रैल। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की छावनी में कुंभ मेले के दौरान अनवरत् चलने वाले अन्न क्षेत्र के लिए अन्नपूर्णा मंदिर का पूजन किया गया। इस दौरान श्रीमहंत महेश्वर दास महाराज ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान हजारों गरीब असहाय लोग अखाड़े की छावनी में भोजन करते हैं। जिसके लिए आज विधिवत रूप से अन्नपूर्णा माता पूजन कर अन्न क्षेत्र प्रारंभ किया गया है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। भूखों को भोजन कराना ईश्वर पूजा के समान है। मुखिया महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि सेवा के क्षेत्र में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन हमेशा से ही सहभागिता निभाता चला आ रहा है। लॉकडाउन अवधि में भी गरीब असहाय लोगों को कच्चा राशन वितरित कर भोजन इत्यादि भी प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि सभी को मिलजुल कर गरीब असहाय लोगों की सेवा करनी चाहिए। अखाड़े की फेरूपुर शाखा के कारोबारी महंत निर्मल दास महाराज ने कहा कि संतों का जीवन सदैव मानव सेवा के लिए समर्पित रहता है। निर्बल की सेवा करने से हृदय को असीम सुख की प्राप्ति होती है। समाज में रह रहे गरीब तबके के लोगों की सभी को अपनी सामथ्र्य अनुसार मदद करने को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिलजुल कर ही समाज सेवा के द्वारा व्यक्ति महान बनता है। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन प्रत्येक वर्ष गरीबों को कंबल, कच्चा राशन, वस्त्र इत्यादि वितरित कर सहायता की जाती है। जिससे समाज में सेवा का संदेश प्रसारित होता है। इस दौरान महंत प्रेमदास, महंत जयेंद्र मुनि, महंत दर्शन दास, महंत निरंजन दास, महंत दामोदर शरण दास, महंत दामोदर दास, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महंत कमल दास सहित कई संत महापुरुष उपस्थित रहे।
Related Articles
संत महापुरूषों के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का अवतरण दिवस
शिक्षा क्षेत्र में स्वामी ब्रहमस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का योगदान अतुलनीय-स्वामी राजराजेश्वराश्रम हरिद्वार, 31 मार्च। जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का अवतरण दिवस सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। संत महापुरूषों ने स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज पर पुष्प वर्षा कर शतायु होने की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल […]
चंद्रमा की शीतल मधुर किरणों के समान है श्रीराम कथा-आचार्य बालकृष्ण
हरिद्वार, 13 जून। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण महाराज ने कहा है कि प्रभु श्रीराम की कथा सारे जगत को पवित्र करने का माध्यम है और चंद्रमा की शीतल मधुर किरणों के समान है। श्रीराम कथा भव रोग को दूर करने की एक औषधि है। जिसका पान हमेशा करते रहना चाहिए। कनखल स्थित श्री […]
कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन को बधाई
हरिद्वार, 27 जुलाई। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर परिसर में गंगा घाट पर मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए कहा […]