हरिद्वार नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी ने चुनाव संचालक समिति, वार्ड प्रत्याशी, वार्ड प्रभारी और कोर कमेटी की बैठक आयोजित की, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव के लिए रणनीति तैयार की।
चुनाव प्रभारी ज्योति गैरोला ने सभी पदाधिकारियों का उपस्थित व्रत लेते हुए सभी को चुनाव में जुट जाने का आवाहन किया। प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने चुनाव प्रबंधन समिति से जुड़े सभी पदाधिकारियों से एक-एक कर जानकारी ली और चुनाव संबंधित दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी पदाधिकारियों के कंधों पर बूथ स्तर तक प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को ले जाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में हरिद्वार ने भाजपा को सहयोग और समर्थन दिया, ठीक उसी प्रकार नगर निगम चुनाव में भी हरिद्वार की प्रबुद्ध जनता भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस बार भी हम भारी मतों से विजय होकर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों में भाजपा मेयर प्रत्याशी किरण जैसल, राजकुमार अरोड़ा, विकास तिवारी, आशुतोष शर्मा, अनु कक्कड़, आशु चौधरी, लव शर्मा, डॉ हिमांशु पंडित, सुमित श्रीकुंज, प्रीति गुप्ता, प्रिया गुप्ता, मंजू शर्मा, अरुण बंसल, संगीता गिरी, मनोज गर्ग, विमल कुमार, राकेश राजपूत, अभिषेक गुप्ता, विपिन शर्मा, राजन मेहता, देवेंद्र प्रधान, प्रिंस लाहौट, संजना शर्मा, तरुण चौहान, अनिल पुरी, अभिनंदन गुप्ता, हरजीत सिंह, अंश मल्होत्रा और संजना शर्मा आदि शामिल थे।
