विक्की सैनी
हरिद्वार, 25 जुलाई। प्रदेश व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजीव चैधरी ने प्रैस को जारी बयान मे कहा कि शिवालिक नगर मे व्यापारी पर हमला करने वाले नगर पालिका कर्मचारियांे पर कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। चैधरी ने कहा कि बिना पुलिस को साथ लिए कुछ लोग दुकानो के बोर्ड और अन्य सामान उतार रहे थे। व्यापारियों के पूछने पर ना तो कोई आदेश दिखाया गया ना ही व्यापारियों की बात सुनी। कर्मचारियों ने उल्टा व्यापारियों पर हमला कर दिया। चैधरी ने कहा की व्यापारियों का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों पर हमले से लगता है कि शिवालिक नगर में कानून का कोई डर नहीं है। व्यापारियों के मारपीट व अभद्रता का व्यापारी संगठित होकर विरोध करेंग। दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होने पर व्यापारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। चैधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवालिक नगर के एक नेता के इशारे पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सत्ता के नशे में चूर कुछ लोग व्यापारियों को अपना गुलाम बनाना चाहते हैं। व्यापारियों में तोड़फोड़ में सफल नहीं हो पाने पर व्यापारियांे पर हमला कराया जा रहा है। ऐसी ओछी मानसिकता के लोगों को व्यापारी अपनी एकजुटता के बूते कड़ा जवाब देंगे। यदि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।