Education

नेताजी की जीवनी और कठोर त्याग आज के युवाओं के लिए है प्रेरणाश्रोत : डाॅ. बत्रा

छात्र-छात्राओं को प्राचार्य ने दिलायी रक्तदान की शपथ
हरिद्वार 23 जनवरी, 2023 एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज में आज ‘नेताजी सुभाष चन्द्र बोस’ की 127वीं जयन्ती के अवसर पर सर्वप्रथम काॅलेज में निर्मित शौर्य दीवार पर देश के वीर शहीदों को नमन कर छात्र-छात्राओं को रक्तदान करने की शपथ दिलायी गयी।
काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि जय हिन्द का राष्ट्रीय नारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा दिया गया, जोकि आज प्रत्येक देशप्रेमी की जुबान पर है। उन्होंने बताया कि नेता जी ने देश की आज़ादी हेतु आह्वान किया था कि तुम मुझे रक्त दो मै तुम्हें आजादी दूंगा . डाॅ. बत्रा ने नेता जी के जीवन-यात्रा को छात्राओं तक प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत करते हुए बताया कि किस प्रकार नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने अंग्रेजी शासन के विरूद्ध स्वतंत्रता संग्राम बढ़ाकर ‘आजाद हिन्द फौज’ का गठन किया। डाॅ. बत्रा ने कहा कि नेताजी की जीवनी और कठोर त्याग आज के युवाओं के लिए बेहद ही प्रेरणाश्रोत हैं।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस एक व्यक्तित्व के रूप में विविध आयामी थे तथा राष्ट्र को विकसित व आधुनिक दिशा-निर्देश उनके द्वारा दिये गये।
इस अवसर पर डाॅ जे सी आर्य,डाॅ विजय शर्मा, डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. शिव कुमार चौहान, वैभव बत्रा, अंकित अग्रवाल, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. विनीता चौहान, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, विनीत सक्सेना, प्रिंस श्रोत्रिय, मोहन चन्द्र पाण्डेय, डाॅ रुचिता सक्सेना, अंतिमा त्यागी, डाॅ रेणु सिंह , डाॅ रश्मि डोभाल, शाहीन, डाॅ पल्लवी, दिव्यांश शर्मा, पदमावती तनेजा, दीपिका आनंद, महिमा नागयान, आदि शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी, तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राऐ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *