हरिद्वार, 16 अक्टूबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नित नए आयाम रच रहा है और पिछले कुछ वर्षों में पूरे विश्व में भारत को जो गौरव और ऊंचाइयां प्राप्त हुई हंै। वह मोदी कार्यकाल में ही संभव है। मध्य प्रदेश उज्जैन में आयोजित महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम से हरिद्वार लौटे श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माथे पर चंदन लगाकर महाकाल से उनकी दीर्घायु की कामना की। प्रेस को जारी बयान में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और इतनी बड़ी जनसंख्या होने के कारण विभिन्न मत और संप्रदायों से घिरा हुआ है। ऐसे में देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए एक सशक्त और मजबूत प्रधानमंत्री की आवश्यकता है। जिस के रूप में नरेंद्र मोदी लगातार देश को उन्नति की ओर अग्रसर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भारत में डिजिटलाइजेशन, 5जी, बेहतर सड़कों का निर्माण रक्षा क्षेत्र में भारत लगातार अपने कदम बढ़ा रहा है तो वह दिन दूर नहीं जब हम एक मजबूत विकसित देश के रूप में पूरे विश्व भर में पताका फहराएंगे। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण जगद्गुरु रामानुजाचार्य की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण और काशी कोरिडोर एवं महाकाल लोक का भव्य निर्माण भारत की राजनीति में भाजपा के राज को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का सनातन प्रेमी होना संपूर्ण भारत वासियों के लिए गौरव का विषय है। भारत देश शांतिप्रिय एवं सभी धर्मों को मानने वाला है। भारत का विकास तभी संभव है। जब सब मिलजुल कर राष्ट्र को एकता के पथ पर अग्रसर करें। हम सभी को राष्ट्र की उन्नति में सहायक बन कर अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करना चाहिए।
Related Articles
अखिल भारतीय संत समिति के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बने महंत अमनदीप सिंह
हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल की एक्कड़ कला शाखा के महंत अमनदीप सिंह महाराज को अखिल भारतीय संत समिति ने दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज, उन्नाव सांसद साक्षी महाराज, स्वामी अविचल दास, स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती के तत्वाधान में दिल्ली में आयोजित संत सम्मेलन के दौरान घोषणा की […]
पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा अर्चना
त्रिनेत्र धारी भगवान शिव करते हैं समस्त जग का कल्याण-स्वामी कैलाशानंद गिरी हरिद्वार, 21 अगस्त। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के संयोजन में पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की और स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज […]
नीदरलैंड में स्थापित लार्ड शिवा हिंदू टेम्पल की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित किया
धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में संतों की अग्रणी भूमिका-निरंजन स्वामी हरिद्वार, 16 जून। पुरूषार्थ आश्रम के परमाध्यक्ष महामनीषी निरंजन स्वामी महारज ने कहा है कि धर्म एवं संस्कृति के प्रचार प्रसार में संतों ने सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है और महापुरूषों ने सदैव समाज को नई दिशा प्रदान की है। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में […]