हरिद्वार, 17 जुलाई। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के महंत अमनदीप सिंह महाराज को भाकियू अंबावता का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। निर्मल अखाड़े की एक्कड कला शाखा में आयोजित बैठक के दौरान भाकियू अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष कीरत सिंह ने महंत अमनदीप सिंह को यूनियन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि महंत अमनदीप सिंह ईमानदार, युवा, कर्मठ व संघर्षशील व्यक्ति हैं। किसानों की पीड़ा और समस्याओं को समझते हैं। नके नेतृत्व में जनपद में भाकियू अंबावता और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि महंत अमनदीप सिंह जिलाध्यक्ष पद के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाते हुए शोषण के विरूद्ध किसानों की मजबूत आवाज बनेंगे। किसानों की समस्याओं को शासन प्रशासन के समक्ष प्रभावी तरीके से ररखकर समाधान कराएंगे। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने महंत अमनदीप सिंह को बधाई देते हुए कहा कि किसानों को हमेशा ही समस्याओं से जूझना पड़ता। निर्मल अखाड़ा स्वयं खेती किसानी से जुड़ा है। इसलिए महंत अमनदीप सिंह किसानों के समक्ष आने वाली समस्याओं से बाखूबी वाकिफ हैं। महंत अमनदीप सिंह जिस प्रकार अखाड़े के कुशल संचालन में सहयोग कर रहे हैं। उसी प्रकार किसान संगठन के जिलाध्यक्ष पद के प्रति जिम्मेदारी का भी पूरी कुशलता से निवर्हन करेंगे। जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महंत अमनदीप सिंह महाराज ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका तन, मन, धन व पूरी निष्ठा से निर्वाह करेंगे। किसानों के हित में किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी का गठन कर पूरे जनपद में संगठन का विस्तार किया जाएगा। अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़कर भाकियू अंबावता को मजबूत बनाएंगे। यूपी की पूर्व कैबिनेट मंत्री सुजेनानन्द ने महंत अमनदीप सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली मुफ्त मिलनी चाहिए। लेकिन इसके विपरीत किसान बिजली कटौती, बिजली चोरी के झूठे मुकद्मों जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसके खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चैधरी सहदीप सिंह, किसान नेता बलवन्त सिंह चैहान, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिलाध्यक्ष प्रमोद पांधी ने कहा कि किसान एकजुट होकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महंत अमनदीप सिंह महाराज का सहयोग करें। एकजुटता से ही संगठन को पहचान मिलेगी तथा समस्याओं का समाधान होगा। बैठक में गुरविन्दर सिंह, बलविन्दर सिंह, मोहम्मद आजम, ऋषिपाल सिंह, तुफेल अहमद, अफजाल अहमद, मुसर्रफ, कुलदीप ंिसंह, रमेश शर्मा, सतीश प्रधान, मौहम्मद आजम, जगदीश प्रधान, देवेंद्र सिंह चैहान, असलम आदि सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। निर्मल अखाड़े के महंत देवेंद्र सिंह, महंत सहजदीप सिंह, महंत दर्शन सिंह, महंत निर्भय सिंह, महंत खेमसिंह, संत सुखमन सिंह, संत तलविन्दर सिंह, संत हरजोध सिंह, संत सुखजीत सिंह, संत जसकरण सिंह आदि ने भी महंत अमनदीप सिंह को भाकियू अंबावता को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
Related Articles
श्री दक्षिणकाली मंदिर में पूजा अर्चना कर नड्डा ने लिया स्वामी कैलाशानंद से आशीर्वाद
विक्की सैनी हरिद्वार, 5 दिसंबर। तीन माह के राष्ट्रव्यापी दौरे की हरिद्वार से शुरूआत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सिद्धपीठ श्रीदक्षिण काली मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना में भाग लिया और म.म.स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी के नेतृत्व में ब्रह्चारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण व […]
देवभूमि सिविल सोसायटी ने की नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग
विक्की सैनी हरिद्वार, 17 फरवरी। देवभूमि सिविल सोसायटी के सदस्यों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर अवैध रूप से संचालित हो रहे आॅनलाईन जुए, नेट चक्री गेम, नशे और शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जेपी बड़ोनी ने कहा कि […]
सेवा सप्ताह के तीसरे दिन भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान
विक्की सैनी हरिद्वार। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। बुधवार को विधायक आदेश चैहान सहित वरिष्ठ भाजपाइयों ने झाड़ू लेकर विभिन्ना स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया और स्वच्छता रखने की अपील भी की। बुधवार को जगजीतपुर अंबेडकर पार्क में 17 […]