हरिद्वार, 13 जुलाई। माता वैष्णो देवी शक्ति पीठ आश्रम के अध्यक्ष महंत दुर्गादास महाराज ने कहा है कि गुरु का महत्व और गुरु का जीवन में होना प्रत्येक व्यक्ति के लिए विशेष मायने रखता है। गुरु हमारे दुर्गुणों को दूर करते हैं और गुरु के बिना हमारा जीवन अंधकार मय होता है। भूपतवाला स्थित माता वैष्णो देवी आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालु भक्तों को गुरु का महत्व बताते हुए महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि गुरु के बिना कोई व्यक्ति सहज जीवन नहीं जी सकता। गुरु हमें जीवन जीने का वह रास्ता बताते हैं। जिस पर चलकर नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। इसलिए गुरु हमारे जीवन में अमूल्य हैं। वास्तव में माता-पिता तो हर किसी के होते हैं। लेकिन गुरु का होना जीवन का मार्ग बदलने की तरह होता है। महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि गुरु बिना ज्ञान की प्राप्ति असंभव है। गुरू पूर्ण रूप से शिष्य को पारंगत कर देते हैं। ताकि वह अपने भविष्य का उज्जवल निर्माण कर सकें। हमें सच्चे गुरु की तलाश करनी चाहिए। गुरु को अपनी मर्यादा का पालन करते रहना चाहिए। जो शिष्य गुरु के प्रति समर्पित होकर शिक्षा लेता है, तो वह महान लक्ष्य को भी हासिल कर लेता है। कोई भी बाधा जीवन में उसका रास्ता नहीं रोक सकती। गुरु शिष्य परंपरा अनादि काल से प्रचलित है। जीवन को विकसित करने तथा किसी मुकाम को हासिल करने के लिए निश्चय ही एक व्यक्ति को गुरु की आवश्यकता पड़ती है।
Related Articles
किन्नर महामंडलेश्वर पूजानंद सरस्वती ने बच्चों को बांटी काॅपी पेंसिल
शिक्षा ही देश के विकास और प्रगति में सहायक हो सकती है- पूजानंद सरस्वती हरिद्वार। किन्नर अखाड़े़ की महामंडलेश्वर पूजानंद सरस्वती ने हरकी पैड़ी के समीप सुभाष घाट पर गंगा पूजन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान महामंडलेश्वर पूजा माई ने घाटों पर जीवन यापन करने वाले परिवारों के बच्चों […]
आसुरी शक्तियों से भक्तों की रक्षा करते हैं भगवान शिव-आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 20 अगस्त। लोककल्याण के उद्देश्य से पूरे सावन माह श्री दक्षिण काली मंदिर में चलने वाली निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की शिव आराधना निरंतर जारी है। शुक्रवार को स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने विभिन्न प्रजातियों के पुष्पों से भोलनाथ का श्रंग्रार व जलाभिषेक किया तथा फलों व मिष्ठान का भोग […]
मां भगवती की आराधना से होता है उत्तम चरित्र का निर्माण – महंत निर्मल दास
सुख, समृद्धि, यश, वैभव प्रदान करती है मां भगवती – महंत निर्मल दास हरिद्वार। मां गौ गंगा धाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत निर्मल दास महाराज ने कहा है कि सनातन धर्म में नवरात्रि साधना का विशेष महत्व है। मन की एकाग्रता के माध्यम से माँ के शरणागत रहते हुए जीवन को सफल बनाने के […]