हरिद्वार, 7 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने गुप्त नवरात्र की अष्टमी पर निरंजनी अखाड़ा स्थित श्री चरण पादुका मंदिर में कन्या पूजन कर उन्हें नारियल चुनरी भेंटकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने बताया कि नवरात्र में कन्या पूजन करने से मां भगवती प्रसन्न होकर साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। देवी स्वरूपा कन्याओं के पूजन से ही नवरात्र व्रत सार्थक होता है। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने बताया कि चैत्र व अश्विन मास में होने वाले नवरात्र में जहां आम श्रद्धालु भी भगवती की आराधना करते हैं। वहीं गुप्त नवरात्र में संत व साधक देवी भगवती की आराधना करते हैं। उन्होंने कहा कि विधि विधान से देवी भगवती की आराधना करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। परिवार के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि गुप्त नवरात्र व प्रकट नवरात्र में श्री चरण पादुका मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत गंगा गिरी, स्वामी आशुतोष पुरी, स्वामी रवि वन, स्वामी राजगिरी आदि मौजूद रहे।
Related Articles
श्री एकादश रूद्रपीठ आश्रम में हुआ श्रीराम कथा का शुभारंभ
श्रीराम कथा के श्रवण से होता है उत्तम चरित्र का निर्माण – राजगुरु स्वामी संतोषानंद हरिद्वार 16 फरवरी। महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा है कि श्रीराम कथा के श्रवण से व्यक्ति में उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। जिससे वह सत्य और धर्म के मार्ग पर अग्रसर रहकर अपने मोक्ष का मार्ग प्रशस्त […]
संसार की पालनकर्ता हैं देवी भगवती-राजमाता आशा भारती
हरिद्वार, 8 अप्रैल। निराला धाम की अध्यक्ष राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा है कि नवरात्रि पर्व में देवी भगवती की आराधना से मां के नौ स्वरूपों का आशीर्वाद साधक को प्राप्त होता है जो श्रद्धालु भक्त मां की शरण में आ जाता है। मां उसके सभी कष्टों को दूर कर उसे मनवांछित फल प्रदान […]
ब्रह्मलीन स्वामी वामदेव महाराज की मूर्ति स्थापना में सहयोग करे सरकार व प्रशासन-श्रीमहंत नरेंद गिरी
ब्रह्मलीन स्वामी वामदेव महाराज की मूर्ति स्थापना के लिए बनाए गए स्ट्रक्चर को तोडे जाने के प्रयासों पर संत समाज ने जताया रोष हरिद्वार, 17 मई। ब्रह्मलीन स्वामी वामदेव महाराज की मूर्ति स्थापना के लिए बनाए गए स्ट्रक्टचर को ंिसंचाई विभाग द्वारा तोड़े जाने के प्रयासों पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद सहित समस्त संत समाज […]