हरिद्वार, 22 जनवरी। कनखल स्थित भैरो मंदिर के परमाध्यक्ष महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शनिदेव की पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना व आराधना करने से साधक के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। मंदिर में पूजा अर्चना करने आए श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि शनि देव न्याय के देवता हैं। शनि देव कर्मानुसार फल प्रदान करते हैं। इसलिए सदैव सत्य के मार्ग पर चलते हुए सदैव दीन दुखीयों की सेवा करें। सत्य मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति पर शनि देव सदैव कृपा करते हैं। शनि देव की कृपा से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं तथा प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि शनि देव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सरसों का तेल, काले तिल, लोहे की कील अर्पित करें। शनि देव के साथ भैरो बाबा की पूजा भी अवश्य करनी चाहिए। इस अवसर पर समाजसेवी अजय कुमार कुमार, अनिल खुराना, डा.अशोक कुमार, अतुल शर्मा, हरीश शेरी, हिमांशु वालिया, रितिका वालिया, भगतराम, गोविन्द, भजनलाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
Related Articles
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने दी नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई
हरिद्वार, 5 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि राज्य की बागडोर युवा मुख्यमंत्री के हाथों में आने से […]
पावन धाम के परमाध्यक्ष म.मं. स्वामी सहज प्रकाश के ब्रह्मलीन होने पर संत समाज में शोक की लहर
विक्की सैनी हरिद्वार, 15 नवम्बर। तीर्थनगरी हरिद्वार की विख्यात धार्मिक संस्था पावन धाम के परमाध्यक्ष म.मं. स्वामी सहज प्रकाश महाराज के ब्रह्मलीन होने से समूचे संत समाज में शोक की लहर व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार तीर्थनगरी की प्रख्यात धार्मिक संस्था पावन धाम के परमाध्यक्ष स्वामी सहज प्रकाश विगत कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे […]
निरंजनी के पूर्व सचिव ब्रहमलीन महंत रामानंद पुरी को संतो ने दी भू समाधी
हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के पूर्व सचिव ब्रहमलीन महंत रामानंद पुरी को चंडीघाट पर भू समाधी दी गयी। महंत रामानंद पुरी का लंबी बीमारी के चलते बुधवार को रामकृष्ण मिशन अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। बृहष्पतिवार को उनके पार्थिव शरीर को बैंण्ड बाजों के साथ भू समाधी देने के लिए […]