Dharm

एकता और भाईचारे का संदेश देता है दीपावली पर्व-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

हरिद्वार, 2 नवम्बर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज का रामानंद इंस्टीट्यूट पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने भव्य रुप से पुष्प वर्षा कर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने इंस्टीट्यूट में पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की और रामानंद इंस्टीट्यूट के साथ और छात्र छात्राओं को आकर्षक गिफ्ट वितरित किए। इस दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सनातन परंपराएं विश्व विख्यात हैं और संत महापुरुषों से भारत की पूरे विश्व में एक अलग पहचान है। उन्होंने सभी देशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली पर्व हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। सभी को मिलजुल कर दीपावली पर्व को खुशियों के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत समाज अपने ज्ञान के माध्यम से सभी का मार्गदर्शन करता चला आ रहा है। इस दिवाली पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पटाखों का प्रयोग करने से बचें और ग्रीन पटाखों का ही प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि पतित पावनी मां गंगा स्वच्छता एवं बढ़ते वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए दीपावली पर्व मनाना चाहिए। खुशियों का त्योहार दीपावली पर्व सभी के घर में सुख समृद्धि प्रदान करता है। श्रद्धा पूर्वक की गई महालक्ष्मी की आराधना सभी के जीवन में अपार खुशियां बरसाती है। रामानंद इंस्टीट्यूट के निदेशक वैभव शर्मा ने कहा कि संत परंपरा पूरे विश्व में भारत को महान बनाती है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है। शिक्षित समाज एवं मानव सेवा श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज का प्रथम उद्देश्य है। कोरोना काल में श्रीमहंत रविंदपुरी महाराज ने पूरे हरिद्वार में अन्य क्षेत्र चलाकर गरीब असहाय लोगों की जो सहायता की है। उससे पूरे संत समाज का गौरव बढ़ा है। इस अवसर पर डा. मयंक गुप्ता, मनुज उनियाल, सूरज राजपूत, आरए शर्मा, कुसुम लता, शिल्पा गिरी, प्रियंका वशिष्ठ, नवीन धीमान, अश्वनी जगता, हिमांशु, संजय, अंकित, श्रुति, ऋषिका, रोहित, अविनाश, मनोज, सुदीप,श्वेता, दिव्या, नैना, संगीता, अमित सैनी, संदीप बर्मन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *