हरिद्वार, 11 सितंबर। श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत सत्यगिरी महाराज ने उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचकर महाकालेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया और विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत सत्यगिरी महाराज ने कहा कि जहां एक और पूरी दुनिया कोरोना महामारी से त्रस्त है। वहीं धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से पूरे विश्व को भारत द्वारा धर्म का सकारात्मक संदेश प्राप्त हो रहा है। महाकालेश्वर महादेव जन-जन के आराध्य हैं। जिनकी सूक्ष्म कृपा ही जिस पर हो जाए उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि उज्जैन की पवित्र धरा युगो युगो से प्राणी मात्र का उद्धार करती चली आ रही है। जहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्त के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। श्री महंत सत्य गिरी महाराज ने कहा कि महाकालेश्वर महादेव की कृपा से जल्द ही कोरोना महामारी संपूर्ण विश्व से समाप्त होगी और देश दुनिया में खुशहाली लौटेगी। उन्होंने कहा कि श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा अनेकों सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज को सेवा का संदेश देता चला आ रहा है। अनादि काल से संत परंपरा सनातन संस्कृति की वाहक रही है और संत महापुरुषों के तपोबल से ही दुनिया में भारत की एक अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि संत परंपरा पूरे विश्व में भारत को महान बनाती है। महापुरुषों के उपदेशों का अनुकरण कर सभी को राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए और युवा पीढ़ी को धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए प्रेरित करना चाहिए तभी भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरेगा।
Related Articles
श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी अखाड़े के रमता पंचों ने किया नगर प्रवेश
विक्की सैनी भारतीय संस्कृति की मुख्य धरोहर है कुंभ मेला-श्रीमहंत नरेंद्र गिरी हरिद्वार, 25 फरवरी। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के रमता पंचों ने नगर प्रवेश कर अखाड़े से एसएमजेएन कॉलेज में अखाड़े की छावनी में प्रवेश किया। निरंजनी अखाड़े से बैण्डबाजों के साथ शोभा यात्रा के रूप में धूमधाम से अखाड़े के संत महापुरुष नगर […]
भगवान शिव की आराधना व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है -आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 31 जुलाई। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा है कि भगवान शिव की आराधना व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है और उसके जीवन का निर्माण करती है। शिव की शरण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों का कल्याण स्वयं ही निश्चित हो जाता है। नीलधारा तट […]
मठ मंदिर मुक्ति आंदोलन के लिए एकजुट हो संत समाज-स्वामी बालकानंद गिरी
हरिद्वार, 18 नवम्बर। आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने 21 नवंबर को दिल्ली के कालका मंदिर में आयोजित होने वाले मठ मंदिर मुक्ति आंदोलन के लिए संत समाज से एकजुट होने का आवाहन किया है। भूपतवाला स्थित हरीधाम सनातन सेवा ट्रस्ट आश्रम में प्रेस को जारी बयान में आचार्य स्वामी बालकानंद गिरी […]