हरिद्वार, 5 अगस्त। अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने टोक्यो ओलंपिक में पुरूष हाकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा है कि ओलंपिक में पुरूष खिलाड़ियों के साथ महिला खिलाड़ी भी पदक जीतकर देश का नाम पूरे विश्व में रोशन कर रही हैं। बैरागी कैंप स्थित अखाड़े में प्रैस को जारी बयान में श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिए जाने की आवश्यकता है। देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। केंद्र एवं राज्य सरकारों का ध्यान खेल प्रतिभाओं की तरफ अधिक होना चाहिए। राज्यों में अधिक से अधिक खेल मैदान बनाए जाएं। जिससे खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके। देश का मान सम्मान हाकी खिलाड़ियों द्वारा बढ़ाया गया। टोक्यो में ऐतिहासिक खेल खेलकर खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर देश के अन्य खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्द्धन किया है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खिलाड़ियों को उचित सम्मान दिए जाने की मांग की। श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। रोशनाबाद की हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने तीन गोल दागकर अन्य प्रतिभाओं का मार्गदर्शन किया। ऐसे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। बालिकाओं को उचित प्रशिक्षण खेल के लिए दिया जाए। बालिकाओं को समान रूप से प्रत्येक क्षेत्र में अवसर दिए जाने की आवश्यकता है। देश दुनिया में भारतीय खिलाड़ी देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने मैच हारने पर हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के सामने पटाखे फोड़ने पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसा करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। महंत गोविंददास महाराज ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि हाकी खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन देशवासियों को खुशी के पल दिलाए। ऐसे खिलाड़ियों का सम्मान देखवासियों को करना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सरकार को ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए कार्ययोजनाएं तैयार करनी चाहिए।
Related Articles
बॉडीबिल्डिंग प्रतिस्पर्धा में विशाल ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर रोशन किया उत्तराखंड का नाम
युवाओं को खेलों में भाग लेकर देश का नाम रोशन करना चाहिए:- विशाल ठाकुर हरिद्वार। दिल्ली एनसीआर में भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतिस्पर्धा में हरिद्वार के विशाल ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। शास्त्री नगर दिल्ली एनसीआर मैं आयोजित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से […]
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न- प्रियंका सेमवाल व शिवानी बने संयुक्त छात्रा चैम्पियन
सहयोग की भावना जागृत करते हैं खेल : अभय सिंहजौनी कश्यप छात्र चैम्पियन 10000 मीटर में विपुल ने दिखाया दमहरिद्वार 10 मई, 2022एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) काॅलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अत्यन्त उत्साह एवं जोश के साथ भाग लिया एवं पुरस्कार जीते। सर्वप्रथम 10000 मीटर दौड़ […]
भारत विकास परिषद ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव
गिन्नी शर्मा के सिर पर सजा तीज क्वीन का ताज हरिद्वार 21 अगस्त। भारत विकास परिषद देव भूमि शाखा द्वारा हरियाली तीज का त्यौहार मध्य हरिद्वार स्थित होटल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद की अध्यक्ष रतनेश गौतम, डॉ विनोद उपाध्याय, संरक्षिका कमला जोशी, कुसुम गांधी, सुनीता जोशी, वंदना गुप्ता, […]