हरिद्वार। भाजपा बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने कहा है कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। जगजीतपुर क्षेत्र में अधिकांश जगह पर सीवर लाइन डल चुकी है। बाकी बचे क्षेत्रों में सीवर लाइन डालने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सीवर लाइन के लिए मार्च निकालकर जनता को भ्रमित करने का कार्य किया जा रहा है। भाजपा पार्टी हमेशा से ही समस्त क्षेत्र का समग्र विकास करती चली आ रही है। जिससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा भी भाजपा से जुड़ रहे हैं। जिससे बौखलाई कांग्रेस अपना वजूद तलाशने में जुटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में उत्तराखंड सहित समूचा देश उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है। कांग्रेस पार्टी मात्र भाजपा की नीतियों का विरोध कर जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। जिसे जनता समझ चुकी है। नागेंद्र राणा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी भाजपा उत्तराखंड में सरकार बनाएगी और भाजपा की रीती नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीब असहाय एवं आम आदमी को भी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। कांग्रेस का जनाधार पूरे देश में गिरता जा रहा है। जिससे बौखलाए कार्यकर्ता मात्र भाजपा के विकास का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब पार्टी की नीति को समझ चुकी है कि भाजपा के शासन में ही देश का समग्र विकास हो सकता है।
Related Articles
भाजपा के शासन काल में मध्यम वर्गीय व्यापारी भुखमरी के कगार पर : उदयवीर चौहान
हरिद्वार। कांग्रेसी पार्षद उदयवीर चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में मध्यमवर्गीय व्यापारी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। लेकिन सरकार को इसकी तनिक भी चिंता नहीं है। सरकार लगातार लॉकडाउन को बढ़ाकर व्यापारियों की चिंता में इजाफा कर रही है। नगर निगम वार्ड नंबर 56 के कांग्रेस पार्षद उदयवीर सिंह […]
अरविन्द केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ करने वालों पर आप ने की कार्रवाई की मांग
अरविन्द केजरीवाल की लोकप्रियता से बौखलायी भाजपा-संजय सैनी हरिद्वार, 30 मार्च। आम आदमी पार्टी के हरिद्वार विधानसभा प्रभारी संजय सैनी ने पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास पर असामाजिक तत्वों द्वारा की गयी तोड़फोड़ पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए संजय […]
दीक्षान्त समारोह संस्कारों का सन्देश देता है- राजनाथ सिंह
केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जॉलीग्रांट के पंचम दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत भी उपस्थित थे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, […]