हरिद्वार, 22 मई। भूपतवाला स्थित हरिधाम सनातन सेवा ट्रस्ट आश्रम में कोरोना महामारी की समाप्ति हेतु भगवान शिव का अभिषेक किया गया और विश्व कल्याण की कामना की गई। इस दौरान आनन्द पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव भगवान शिव सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव है जो अपने भक्तों का संरक्षण कर उन्हें दीर्घायु प्रदान करते हैं। वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना महामारी से त्रस्त है। ऐसे में धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा अर्चना ही व्यक्ति को इस महामारी से निजात दिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा और पतित पावनी मां गंगा के आशीर्वाद से कोरोना महामारी जल्द ही संपूर्ण विश्व से समाप्त होगी और पूरे विश्व में खुशहाली लौटेगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से देश में नई ऊर्जा का संचार होता है। विश्व कल्याण के लिए किया गया अनुष्ठान अवश्य ही देश हित में साबित होगा। भगवान भोलेनाथ प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में विराजमान है और सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर व्यक्ति को मनवांछित फल प्रदान करने वाले हैं। सच्चे मन से की गई भगवान शिव की आराधना सुख समृद्धि प्रदान करती है। कोरोना काल में भगवान शिव की अनुकंपा जिस व्यक्ति पर हो जाए उसके समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से छेड़छाड़ और विज्ञान का अत्याधुनिक प्रयोग प्राकृतिक आपदाओं को निमंत्रण देता है। विश्व भर के संपूर्ण लोगों को प्रकृति का सम्मान करते हुए पेड़ पौधे अवश्य लगाने चाहिए, जो हमें प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। आचार्य मनीष जोशी ने कहा कि कोरोना समाप्ति एवं विश्व कल्याण के लिए आयोजित किया गया भगवान शिव का अभिषेक हर कष्ट से समस्त भारतवासियों की रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से कोरोना के केस कम हो रहे हैं। जल्द ही पूरा देश कोरोना मुक्त होगा। कोरोना महामारी से सबक लेते हुए मानव को प्राकृतिक संसाधनों से छेड़छाड़ करना बंद करना चाहिए और अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ पौधे लगाने चाहिए। आज पूरा विश्व ऑक्सीजन की कमी के कारण भारी संकट से जूझ रहा है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों को वृद्ध स्तर पर पौधारोपण के लिए सभी को जागरूक करना चाहिए। प्रकृति मनुष्य के लिए अमूल्य वरदान है। जिस का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जल एवं वायु की रक्षा मे ही प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा निहित है। इसलिए समय रहते सभी को प्राकृतिक संरक्षण में अधिक से अधिक योगदान देना चाहिए। इस दौरान स्वामी नत्थीनंद गिरी, स्वामी सत्यानंद गिरी, स्वामी मोनू गिरी, स्वामी विकास गिरी, नंदकिशोर जोशी आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
गुरू ही शिष्य के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं-स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी
विक्की सैनी हरिद्वार, 5 जुलाई। गुरूपूर्णिमा के अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज से आशीर्वाद लिया और उनकी दीघार्यु की कामना की। स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को मां की चुनरी व प्रसाद भेंटकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना […]
महंत रामदास महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल से चार धाम यात्रा खोले जाने की मांग की
कोरोना नियमों के तहत शुरू की जाए चारधाम यात्रा-महंत रामदास हरिद्वार, 12 जून। श्री ज्ञान गंगा गौशाला के अध्यक्ष महंत रामदास महाराज ने ऋषिकेश स्थित विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल के कार्यालय पहुंचकर भेंट वार्ता की और जल्द से जल्द चार धाम यात्रा खोले जाने की मांग की। भेंट वार्ता के दौरान महंत रामदास महाराज ने […]
सनातन धर्म का प्रमुख पर्व है कुंभ मेला-श्रीमहंत सत्यगिरी
पेशवाई की तैयारियों को लेकर आह्वान अखाड़े के संतों ने किया गुघाल मंदिर का निरीक्षण हरिद्वार, 24 फरवरी। श्री पंचदशनाम आह्वान अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत सत्यगिरी महाराज ने अखाड़े के संतों के साथ ज्वालापुर के पाण्डेवाला स्थित गुघाल मंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया और पंचायती धड़ा फिराहेड़ियान के पदाधिकारियों से पांच मार्च को निकलने वाली […]