हरिद्वार, 18 मई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के शिष्य महंत संजयदास महाराज ने प्रैस बयान जारी करते हुए कहा कि जो शिष्य अपने गुरू का अनादर करता है। उसे भगवान भी कभी माफ नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि 17 साल तक गुरूजी बहुत अच्छे थे। अब अचानक गुरू जी में कई तरह की कमियां शिष्य द्वारा निकाली जा रही हैं। स्वामी आनन्द गिरी महाराज शिष्य कहलाने के योग्य भी नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज मधुरभाषी, मिलनसार व सहयोगी संत हैं। हमेशा ही उनका सहयोग युवा संतों के मार्गदर्शन में मिलता है। स्वामी आनन्द गिरी को ऊंचाईयों पर ले जाने का काम उनके गुरू श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने किया है। गुरू की कृपा से ही देश विदेश में आनन्द गिरी महाराज घूमे। लेकिन जब बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है तो इस तरह के विपरीत आचरण शिष्य द्वारा किए जाते हैं। आदि अनादि काल से गुरू शिष्य परंपराएं भारत में चली आ रही हैं। लेकिन स्वामी आनन्द गिरी महाराज द्वारा अपने गुरू अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समुद्र पहाड़ जैसे विराट व्यक्त्तिव वाले गुरू श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज का जीवन दर्शन देश दुनिया जानती है। उनके शिष्य द्वारा इस तरह के आरोप लगाया जाना नैतिकता की सारी हदें पार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति स्वामी आनन्द गिरी महाराज पर हावी है। संत समाज परिवारों से किसी भी प्रकार का कोई मतलब नहीं रखता है। लेकिन स्वामी आनन्द गिरी महाराज अपनी गलतियों को छिपाने के उद्देश्य से ही गुरू श्रीमहंत नरेद्र गिरी महाराज की छवि को धूमिल करने का नाकाम प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी वक्त है कि वे समय रहते हुए अपनी भूल सुधार कर लें तो गुरू उन्हें माफ भी कर सकते हैं।
Related Articles
पूरे देश में लागू हो गौ संरक्षण व जनसंख्या नियंत्रण कानून: शंकराचार्य अधोक्षजानंद
-गौ संरक्षण व जनसंख्या नियंत्रण के मामले में जगद्गुरु ने की असम के मुख्यमंत्री की सराहना -गगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर हरिद्वार में तीन दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन हरिद्वार। गोवर्धन पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूरे देश में गौ संरक्षण कानून और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने […]
तपोनिधि श्री पंचायती आनन्द अखाड़े में धर्मध्वजा स्थापित
विक्की सैनी एकता व एकजुटता का संदेश देता है कुंभ मेला-स्वामी सागरानंद सरस्वती हरिद्वार, 27 फरवरी। तपोनिधि श्री पंचायती आनन्द अखाड़े के अध्यक्ष स्वामी सागरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि कुंभ मेला सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। कंुभ मेले के दौरान देश भर से आने वाले श्रद्धालु गंगा स्नान कर […]
श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से होता है मन का शुद्धिकरण- नरेश चन्द्र शास्त्री
हरिद्वार, 8 अगस्त। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति में उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। जिससे वह स्वयं को सबल बना कर अपने कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। जो श्रद्धालु भक्त श्रीमद् भागवत कथा के ज्ञान को अर्जित कर लेते हैं। उनका जीवन सफल हो जाता है। जगजीतपुर स्थित श्री प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव […]