कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं-कमल खडका
हरिद्वार, 15 मार्च। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट ने गरीब परिवार की कन्या के विवाह में वाशिंग मशीन, कपड़े, बर्तन व खाद्य सामग्री आदि उपहार स्वरूप भेंटकर सहयोग प्रदान किया। ट्रस्ट के चेयरमैन समाजसेवी कमल खड़का ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से लकसर क्षेत्र के एक गरीब परिवार की कन्या के विवाह में आ रही आर्थिक दिक्कतों की जानकारी मिलने पर उन्होंने अन्य पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर सहयोग करने निर्णय लिया। कमल खड़का ने बताया कि कन्या के पिता बेहद बीमार होने के कारण कामकाज करने में पूरी तरह असमर्थ हैं। जिससे पूरा परिवार भारी आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। कन्या की शादी तय हो चुकी थी। लेकिन गरीब परिवार के पास कोई इंतजाम नहीं था। इसको देखते हुए ट्रस्ट की ओर से मदद करने का फैसला किया गया। इसमें उन्हें समाज के कई प्रबुद्ध लोगों बाबा नंदलाल शर्मा, अश्वनी कुमार शर्मा, पूर्व प्रैस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा, सरदार शमशेर सिंह, प्रधान गुरूदेव सिंह, बग्गा सिंह देवल, कमल सेठी, रामप्रसाद शर्मा, उम्मेद सिंह पुण्डीर, थमनाथ शर्मा, मानवीर चैहान, ओमप्रकाश शर्मा, राजकुमार सोनी,अमर वर्मा,आदि का सहयोग मिला। सभी के सहयोग से कन्या को उपहार स्वरूप वाशिंग मशीन, 21 जोड़े कपड़े, 21 बर्तन, खाद्य सामग्री भेंट की और ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने कन्या को आशीर्वाद दिया। कमल खड़का ने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं है। निर्धन परिवारों के उत्थान में सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। निस्वार्थ सेवाभाव से की गयी सेवा से अवश्य ही ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त होता है। ट्रस्टी सपना शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट के गठन का उद्देश्य ही गरीब बालक बालिकाओं की शिक्षा, विवाह कराने में मदद व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया गया है। ट्रस्ट का सेवा अभियान निरंतर जारी रहेगा। समाजसेवी अश्वनी कुमार शर्मा ने कहा कि गरीब जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची ईश्वर भक्ति है। सभी को गरीब निराश्रितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के चेयरमैन कमल खड़का के प्रयास से सैकड़ों लोग इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए आगे आए। इस दौरान नितिन श्रोत्रिय, नीलम शर्मा, पंडित मनोज शर्मा, ठाकुर सिंह, पूर्णिमा शर्मा, हरी वर्मा, विपुल सकलानी, सुरेश शर्मा, निशीकांत, अरविन्द कुमार, पवन कुमार, सचिन गोयल, योगेश सोनी, जयसिंह, गीता देवी, दीक्षा राठौर, सपना ,अंश,प्रांजल, करिश्मा, खुशी, रामप्रसाद का भी सहयोग मिला।