Crime

दहेज के लिए किया पत्नी को प्रताड़ित, महिला मित्र बनी रोड़ा

सास और देवर के निधन के बाद पति ने रचा षड्यंत्र, महिला को घर से निकाला

रुद्रपुर। एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने अपनी महिला मित्र को घर पर लाकर रख लिया। जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई की और हाथ तोड़ दिया गया। एसएसपी के आदेश पर पंतनगर पुलिस ने पति, सास और महिला मित्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

पंतनगर थाने में दी तहरीर में जवाहरनगर निवासी रूपा ने कहा है कि 24 फरवरी 2011 को उसकी शादी शोभित निवासी रुड़की के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराली कम दहेज लाने के लिए उसका उत्पीड़न करते थे। पति और सास उसके साथ मारपीट करते थे। 

कई बार पंचायत भी हुई। 24 अक्तूबर 2022 को उसके देवर मोहित और 14 जनवरी 2023 को ससुर का निधन हो गया। पति और सास ने दोनों की मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान पति ने अपनी मित्र रेनू निवासी लक्ष्मी विहार काॅलोनी रुड़की को घर पर रख लिया। विरोध करने पर 30 मई को पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। तीन जून को पंचायत के बाद पिता ने उसे ससुराल छोड़ दिया। कई बार समझाने पर भी पति नहीं माना इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *