हरिद्वार 7 जुलाई। भूपतवाला स्थित श्री माता वैष्णो देवी शक्ति पीठ आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालु भक्तों ने महंत दुर्गादास महाराज को पगड़ी पहनाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालु संगत को संबोधित करते हुए महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि गुरु ज्ञान का भंडार है जो अपने शिष्य का संरक्षण पर उसके जीवन को संवारते हैं। प्रत्येक शिष्य को अपने गुरु के प्रति आस्था और कृतज्ञता दिखाते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। जो व्यक्ति अपने गुरु की सेवा करते हुए धर्म और संस्कृति के मार्ग का अनुसरण करते हैं उनमें उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। और ईश्वर भी उनसे प्रसन्न होते हैं।





