Politics

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी से मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

विक्की सैनी

हरिद्वार, 9 दिसंबर। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कृष्णानगर स्थित मेयर कार्यालय पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 75वां जन्म दिवस सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। पूर्व राज्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि देश का किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। मोदी सरकार किसानों की समस्याओं को हल करने में नाकाम सिद्ध हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी लगातार किसानों के समर्थन में आवाज उठा रही हैं। देश का किसान नागरिकों को अन्न देता है। उन्होंने कहा कि काले कृषि कानूनों को तुरंत वापस लिया जाए। पूर्व सभासद अशोक शर्मा व ज्वालापुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश को आगे बढ़ाने में हमेशा योगदान किया है। किसानों की मांगों के प्रति समर्पण का भाव दिखाते हुए सोनिया गांधी ने अपना जन्म दिन भी नहीं मना रही हैं। यशवंत सैनी ने कहा कि पूंजीपतियों के हित पूरे करने के लिए लागू किए गए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार जो हठधर्मिता दिखा रही है। उसे पूरा देश देख और समझ रहा है। कैलाश प्रधान व शुभम अग्रवाल ने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा करने वाली मोदी सरकार किसानों को पंूजीपतियों का बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। सुमित भाटिया, वसीम सलमानी व सुनील कढ़च्छ ने कहा कि पंूजीपतियों के हित में लागू किए कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार द्वारा अपनाए जा रहे रवैये से पूरे देश का किसान आहत है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का वादा कर सत्ता में आयी मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है। गरीब, मजूदर वर्ग के लिए दो वक्त का भोजन जुटाना मुश्किल हो रहा है। इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह, प्रेम शर्मा, रजत जैन, हाजी रफी खान, छम्मा ठेकेदार आदि ने भी विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *