हरिद्वार 2 फरवरी। गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सचिन शर्मा सरदार ने प्रेस को जारी बयान में कहा है। कि गरीब असहाय और निराश्रित लोगों की सहायता समाज के प्रत्येक वर्ग को करनी चाहिए। ट्रस्ट के माध्यम से वह जनसेवा में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वाटर वर्क्स कॉलोनी की एक गरीब कन्या का विवाह ट्रस्ट द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता बीमारी से पीड़ित है। जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस वजह से वह कन्या का विवाह का खर्च उठाने में असमर्थ है। जिसके लिए ट्रस्ट ने आगे आकर सहायता प्रदान की है। गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट अपने सेवा कार्य के द्वारा लगातार समाज को लाभ पहुंचा रहा है। हम सभी को अपने सामर्थ्य अनुसार गरीब लोगों की सहायता हेतु आगे आना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष सन्नी वर्मा एवं नितिन श्रोत्रीय और प्रकाश रूवाली ने कहा कि जनकल्याण की भावना के साथ ही किसी भी समाज का समग्र विकास किया जा सकता है। समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से ही वंचित वर्ग को लाभ मिल पा रहा है। लॉकडाउन के दौरान भी कई संस्थाओं और ट्रस्ट के माध्यम से निराश्रित लोगों की मदद की गई। गिरवरनाथ जन कल्याण ट्रस्ट के माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी निर्बल और असहाय की सहायता के लिए अपना योगदान प्रदान कर सकता है।
Related Articles
भाजपा पार्षदों ने की जगजीतपुर पीठ बाजार लगवाने की मांग
गौरव कुमार रसिक पीठ बाजार के दुकानदारों के हितों का ध्यान रखा जाए-मनोज प्रालिया हरिद्वार, 18 फरवरी। भाजपा पार्षद मनोज प्रालिया, विकास कुमार, विपिन शर्मा, हितेश व सुनील पाण्डे ने मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर जगजीतपुर में पुनः पीठ बाजार लगवाने की मांग की है। पार्षद मनोज प्रालिया व विकास कुमार ने एमएनए को […]
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों को आघात पहुंचाया- संजय सैनी हरिद्वार, 31 मार्च। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास पर हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार विधानसभा प्रभारी संजय सैनी व प्रवक्ता हेमा भण्डारी के संयोजन में चंद्राचार्य चैक पर प्रदर्शन कर […]
महाकुंभ को लेकर निर्णय लेने में सक्षम नहीं है प्रदेश सरकार-सतपाल ब्रह्मचारी
राकेश वालिया हरिद्वार, 22 सितम्बर। पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कुंभ मेले के सूक्ष्म आयोजन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लाखों करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का केंद्र बिन्दु महाकुंभ मेला है। कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में धार्मिक पर्यटन भी बुरी तरह से प्रभावित है। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री महाकुंभ […]