हरिद्वार, 9 अगस्त। बाघम्बारी पीठाधीश्वर श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने बिल्केश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार कर विश्व कल्याण के कामना के साथ आरती की। श्रद्धालु भक्तों को शिव आराधना का महत्व समझाते हुए श्रीमहंत बलवीर गिरी ने कहा कि शिव शब्द ही कल्याण का पर्याय है और शिव आराधना का सबसे बड़ा पर्व श्रावण मास है। इस दौरान की गई भगवान आशुतोष की आराधना भक्तों को शिव के शरणागत ले जाती है और उनके मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है। श्री महंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव करुणा के सागर है जोकि भक्तों को अभीष्ट फल प्रदान करते हैं। जो दीन दुखी दिनानाथ के दरबार में आ जाता है। उसका कल्याण अवश्य ही निश्चित है। बिल्केश्वर महादेव मंदिर की पौराणिक कथा और इसका महत्व भक्तों के जीवन में बदलाव लाता है। यहां आने वाले प्रत्येक साधक को भगवान शिव की कृपा के साथ माता पार्वती का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। सभी को अपने परिवारों के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन श्रावण मास में अवश्य करने चाहिए। ऐसा करने से उनके घर में सुख समृद्धि का वास होता है और उनकी सभी मनोकामनाएं भगवान भोलेनाथ पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बिल्केश्वर महादेव की आराधना से मन शांत और प्रफुल्लित रहता है और व्यक्ति को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। महादेव के दर्शन मात्र से व्यक्ति के सभी दुखों का निवारण होता है और साथ ही उसमें उत्तम चरित्र का भी निर्माण होता है। जो उसको मोक्ष प्रदान करता है।
Related Articles
रामनवमी पर तारकेश्वर धाम में किया गया कन्याओं का पूजन
कन्या पूजन से प्राप्त होती है मां भगवती की कृपा- महंत निर्मल दास हरिद्वार। चैत्र नवरात्र की रामनवमी के अवसर पर श्रवण नाथ नगर स्थित श्री तारकेश्वर धाम में मां गौ गंगा धाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत निर्मल दास महाराज ने कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें उपहार भेंट किया। इस […]
कोरोना गाइड लाईन पालन कराते हुए चारधाम यात्रा की अनुमति दे सरकार-श्रीमहंत राजेंद्रदास
हरिद्वार, 30 अप्रैल। अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने राज्य सरकार से मांग की है कि चारधाम यात्रा को बंद ना किया जाए। बैरागी कैंप स्थित अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े में प्रेस को जारी बयान में श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि लॉकडाउन की वजह […]
बुराईयों को नष्ट कर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं मां दुर्गा-साध्वी जीवन ज्योति मां
हरिद्वार, 7 अप्रैल। नवरात्रों के अवसर पर श्रवणनाथ नगर स्थित जय मां आश्रम में श्रद्धालु भक्तों ने दुर्गा चालीसा एवं देवी सप्तशती का पाठ कर मां भगवती का गुणगान किया और देश में सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए साध्वी जीवन ज्योति मां ने कहा कि नवरात्र […]