हरिद्वार की सामाजिक संस्था इमैक द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों के लिये समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस बार ये कैम्प विधा विहार एकेडमी, पाण्डेयवाला ज्वालापुर में किया जा रहा है। जिसका प्रारम्भ सोमवार 6 जून से सायं 4 बजे से होने जा रहा है जोकि 30 जून तक चलेगा। पिछले दो साल कोरोना महामारी के चलते कैम्प का आयोजन नही हों पाया था। बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने के लिये, उनका भारतीय संस्कृति से परिचय कराने और उनकी कला के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिये इस कैम्प में नृत्य, गायन, आर्ट एंड क्राफ्ट, इंग्लिश स्पीकिंग, पर्सनेलिटी डेवलपमेन्ट आदि की शिक्षा दी जाएगी। इस कैम्प में कुशल प्रशिक्षकों के माध्यम से उनके विषयों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। इमैक संस्था कला और संस्कृति के क्षेत्र में समय समय पर अपना सामाजिक योगदान करती रहती है। साथ ही समाज को जागरूक करने के लिये नुक्कड़ नाटिका का भी प्रयोग समय समय पर करती रहती है।
Related Articles
सिटी मजिस्ट्रेट देंगे, महारुद्रा फाउंडेशन की छात्राओं को सर्टिफिकेट
हरिद्वार। हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह के हाथों महारुद्रा फाउंडेशन की छात्राओं को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। सर्टिफिकेट के लिए छात्राओं को लंबा इंतजार करना पड़ा था। गुरुवार को उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है। डीआरएस ट्रस्ट के निदेशक निशांत चौधरी ने बताया कि करोनाकाल में बंद पड़े संस्थानों में सभी गतिविधियां बंद […]
नेताजी की जीवनी और कठोर त्याग आज के युवाओं के लिए है प्रेरणाश्रोत : डाॅ. बत्रा
छात्र-छात्राओं को प्राचार्य ने दिलायी रक्तदान की शपथहरिद्वार 23 जनवरी, 2023 एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज में आज ‘नेताजी सुभाष चन्द्र बोस’ की 127वीं जयन्ती के अवसर पर सर्वप्रथम काॅलेज में निर्मित शौर्य दीवार पर देश के वीर शहीदों को नमन कर छात्र-छात्राओं को रक्तदान करने की शपथ दिलायी गयी।काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने […]
विधिक साहित्य उपलब्ध होना नितान्त आवश्यक : श्रीमहंत रविन्द्र पुरी
विधिक साक्षरता एवं जागरुकता , कानूनों के अनुपालन में सहयोगी : अभय कुमार सिंह काॅलेज में किया गया विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजनहरिद्वार 30-04-2022 एस.एस.एम.जे.एन.पी.जी. काॅलेज में आज माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्च न्यायालय, नैनीताल के निर्देशानुसार निःशुल्क विधिक सहायता के समुचित प्रचार-प्रसार हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन अखिल […]