देहरादून। परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान सहित भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के बाद सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, डा धनसिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन राम दास, और सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली। खास बात यह रही कि प्रेमचंद्र अग्रवाल ने मंत्री पद की संस्कृत में शपथ ली, वहीं अन्य मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली। वही हरिद्वार जनपद के तीन विधायकों में से किसी ने भी मंत्री पद की शपथ नहीं ली। जिसमें हरिद्वार सीट पर लगातार पांच बार जीत दर्ज करने वाले विधायक मदन कौशिक, रानीपुर सीट पर तीन बार के विधायक आदेश चौहान और रूड़की के विधायक प्रदीप बत्रा का नाम नदारद रहा।
Related Articles
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों को आघात पहुंचाया- संजय सैनी हरिद्वार, 31 मार्च। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास पर हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार विधानसभा प्रभारी संजय सैनी व प्रवक्ता हेमा भण्डारी के संयोजन में चंद्राचार्य चैक पर प्रदर्शन कर […]
दीक्षान्त समारोह संस्कारों का सन्देश देता है- राजनाथ सिंह
केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जॉलीग्रांट के पंचम दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत भी उपस्थित थे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, […]
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड कार्ड के माध्यम से भेजा प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं संदेश
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के शासकीय जीवन में 20 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम बूथ संख्या 56 से शुरुआत कर शुभकामना संदेश भेजे। इसके साथ ही जनपद के सभी बूथों से यह कार्यम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]