हरिद्वार। किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि देहरादून में राहुल गांधी की ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुई रैली से स्पष्ट हो गया है कि विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। दिनेश वालिया ने कहा कि बृहस्पतिवार को देहरादून में हुई राहुल गांधी की विजय सम्मान रैली ऐतिहासिक रही। रैली में उत्तराखण्ड के कोने-कोने से कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के विचार सुनने पहुंचे। पूरा मैदान उत्तराखण्ड के सभी जिलों से आए कार्यकर्ताओं पूरी तरह भरा रहा। जितने लोग मैदान में थे। उतने ही मैदान के बाहर थे। भारी संख्या में युवा भी रैली में शामिल हुए। रैली की सफलता ने विपक्षी खेमें में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं। महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल सहित तमाम जरूरी चीजों के दाम गरीब, मध्यम वर्ग की पहुंच से बाहर हो गए हैं। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार जनता से किए गए किसी भी वादे को पूरा करने में नाकाम रही है। प्रदेश की डबल इंजन सरकार भी पूरी तरह नाकाम रही है। जनता का भाजपा से मोहभंग से हो चुका है। आने वाला समय कांग्रेस का है।
Related Articles
संयुक्त मोर्चे से अलग हुआ देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ
नए सिरे से की जाएगी कर्मचारी आंदोलन की शुरूआत-राहत मसीहहरिद्वार, 26 सितंबर। देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ ने स्वच्छकार कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चे से अलग होने निर्णय किया है। संगठन के प्रदेश महासचिव राजपाल पवार ने कहा कि ज्वालापुर स्थित वाल्मिीकि धर्मशाला में आयोजित संयुक्त मोर्चे की बैठक में सफाई कर्मचारियों के मुद्दों की उपेक्षा […]
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटी आम आदमी पार्टी
विक्की सैनी उत्तराखण्ड में लागू करेंगे दिल्ली माॅडल-प्रवीण कुमार हरिद्वार, 9 दिसंबर। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की तैयारी जोरों पर है। उत्तराखंड की प्रत्येक विधानसभा में दिल्ली से आये आप नेता पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने में जुटे है। इसी क्रम में दिल्ली के आप विधायक प्रवीण कुमार हरिद्वार […]
श्रीमहंत रवींद्रपुरी महाराज ने चुनाव में बंपर जीत के लिए भाजपा को प्रदान की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में बढ़ाया भारत का मान-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी हरिद्वार,11 मार्च। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि भाजपा अपने अनुशासन, जनता के प्रति समर्पण […]