हरिद्वार, 27 सितम्बर। मां देवी भगवती सर्व भूतों का आधार है। जो प्रकृति की शक्ति अपने स्पंदन से क्रियात्मक होकर करुणा दया मैत्री सौंदर्य विद्याज्ञान समाधि कुंडलिनी इन सब रूपों में प्रकट होती है और यही देवी भगवती का स्वरूप है। जो व्यक्ति को बल बुद्धि और सुख समृद्धि प्रदान कर सकती हैं। नवरात्रि पर्व अपने भीतर की सात्विक शक्ति को जागृत करने का महापर्व ह।ै जो व्यक्ति के जीवन को भवसागर से पार लगाता है। उक्त उद्गार नील पर्वत स्थित सिद्ध स्थल मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने दूसरे नवरात्र पर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कला विद्या शक्ति यह देवी के ही रूप हैं। इस संसार में ऐसा कोई नहीं है। जिसको इन सुंदर भावनाओं से परहेज हो। हमें असल में इन सुंदर भावनाओं को अपने मन में जागृत करना है और अपने जन्म जन्मांतर के अज्ञान को नवरात्र पर्व पर समाप्त करना है। हमारे अंदर सेवा की भावना उत्पन्न हो इसके लिए मां दुर्गा की आराधना करें। मां चंडी देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भक्तों की सभी को मनोकामनाएं मां चंडी देवी पूर्ण करती है। जो श्रद्धालु भक्त संपूर्ण नवरात्र मां की आराधना कर लेता है। उसका जीवन सदैव उन्नति की ओर अग्रसर रहता है। महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि शक्ति को सभी पंच भूतों का आधार माना गया है। ब्रह्मांड की सभी गतिविधियां इसी शक्ति से संचालित होती है। हमें लोभ मोह माया घृणा से मुक्त होना चाहिए और दया प्रेम जैसे सात्विक भाव को मन में रखना चाहिए। नवरात्रि ऐसी ही सात्विक शक्ति को जगाने का पर्व है। इस अवसर पर आचार्य पंडित ओमप्रकाश देशवाल, आचार्य पडित पंकज रतूड़ी, आचार्य पंडित नंदकिशोर भट्ट, आचार्य पंडित मनमोहन कंडवाल, आचार्य पंडित शशीकांत सतबोला, पंडित अमित बेलवाल शास्त्री, पंडित राजेश शास्त्री, अनुपम, सुनील कश्यप, विशाल कश्यप, मोहित राठौर मोगली, राजेंद्र, संजय कश्यप, मोहित तोमर, सुनील सिंह तोमर, तुलसी, दीपक, अवनीश त्रिपाठी, मनोज डोभाल आदि मौजूद रहे।
Related Articles
बैरागी संतों को तत्काल सुविधाएं उपलब्ध कराए मेला प्रशासन-सांवरिया बाबा
हरिद्वार, 31 मार्च। बैरागी संतों ने मेला प्रशासन से तत्काल सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। महंत सांवरिया बाबा ने कहा कि जमीन आवंटित करने के बाद मेला प्रशासन ने संतों को अधर में लटका दिया है। जमीन आवंटन के बाद किसी तरह की सुविधा संतों को उपलब्ध नहीं करायी गयी है। जिससे […]
मेला अधिकारी ने अधिकारियों को दिए पेशवाई मार्गो की व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश
विक्की सैनी हरिद्वार, 8 दिसंबर। मेला अधिकारी दीपक रावत ने अधिकारियों को पेशवाई मार्गो की व्यवस्था दुरूस्त करने व अखाड़ों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए हैं। सीसीआर में समीक्षा बैठक लेते हुए मेलाधिकारी दीपक रावत ने सम्बंधित अधिकारियों को पेशवाई मार्गो का निरीक्षण कर आवश्यक प्रबंध करने व अखाड़ों के साथ संवादहीनता […]
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निंरजनी अखाड़ें में संतों ने किया कन्या पूजन
विक्की सैनी महिला उत्थान में संत समाज निभा रहा है अग्रणी भूूमिका- स्वामी कैलाशानंद गिरी हरिद्वार, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तपोनिधि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में अखाड़े के आचार्य महाण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, आनन्द पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकांनद गिरी, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी व निंरजनी […]