हरिद्वार, 1 जून। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की फेरूपुर शाखा में कोरोना महामारी की समाप्ति हेतु भगवान शिव का अभिषेक किया गया और विश्व कल्याण की कामना की गई। इस दौरान श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की फेरूपुर शाखा के कारोबारी महंत निर्मल दास महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव भगवान शिव सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव है जो अपने भक्तों का संरक्षण कर उन्हें दीर्घायु प्रदान करते हैं। वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना महामारी से त्रस्त है। ऐसे में धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा अर्चना ही व्यक्ति को इस महामारी से निजात दिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा और पतित पावनी मां गंगा के आशीर्वाद से कोरोना महामारी जल्द ही संपूर्ण विश्व से समाप्त होगी और पूरे विश्व में खुशहाली लौटेगी। महंत निर्मलदास महाराज ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से देश में नई ऊर्जा का संचार होता है। विश्व कल्याण के लिए किया गया अनुष्ठान अवश्य ही देश हित में साबित होगा। भगवान भोलेनाथ प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में विराजमान है और सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर व्यक्ति को मनवांछित फल प्रदान करने वाले हैं। सच्चे मन से की गई भगवान शिव की आराधना सुख समृद्धि प्रदान करती है। कोरोना काल में भगवान शिव की अनुकंपा जिस व्यक्ति पर हो जाए उसके समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना समाप्ति एवं विश्व कल्याण के लिए आयोजित किया गया भगवान शिव का अभिषेक प्रत्येक कष्ट से समस्त भारतवासियों की रक्षा करेगा। ऐसी संत समाज ईश्वर से कामना करता है। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति को अपने भविष्य के बारे में सोचते हुए प्राकृतिक संसाधनों से छेड़छाड़ करना बंद करना चाहिए और अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ पौधे लगाने चाहिए। आज पूरा विश्व ऑक्सीजन की कमी के कारण भारी संकट से जूझ रहा है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों को वृहद्ध स्तर पर पौधारोपण के लिए सभी को जागरूक करना चाहिए। प्रकृति मनुष्य के लिए अमूल्य वरदान है। जिस का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जल एवं वायु की रक्षा मे ही प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा निहित है। इसलिए समय रहते सभी को प्राकृतिक संरक्षण में अधिक से अधिक योगदान देना चाहिए।
Related Articles
हिंदू रक्षा सेना ने किया हिंदू एकता महासम्मेलन का आयोजन
हिंदू हितों के संरक्षण के लिए एकजुट होना होगा-स्वामी प्रबोधानंद गिरी हरिद्वार, 17 अक्टूबर। हिंदू रक्षा सेना के तत्वाधान में श्यामपुर गाजी वाली स्थित बालाजी धाम में हिंदू एकता महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई और कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को […]
दीक्षा के बाद आचार्य म.म. स्वामी कैलाशानंद गिरी ने अपनायी संन्यास परम्परा-राजराजेश्वराश्रम
राकेश वालिया 14 जनवरी को निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर के पद पर किया जाएगा अभिषेक-श्रीमहंत रविंद्रपुरीहरिद्वार, 1 जनवरी। जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से दीक्षा ग्रहण करने के पश्चात अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर और दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी सन्यास परम्परा में शामिल हो गए। 14 जनवरी को उनका निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर […]
मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है-मुखिया महंत दुर्गादास
राकेश वालिया हरिद्वार, 2 जनवरी। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के कुंभ मेला प्रभारी एवं मुखिया महंत दुर्गादास महाराज ने कहा है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने सार्मथ्य के अनुसार गरीब असहाय लोगों की सहायता अवश्य करनी चाहिए। फेरूपुर स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की शाखा […]