हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लाखन सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में देश भर के किसान बीते दो महीने से आंदोलनरत हैं। शांतिपूर्वक चल रहे आंदोलन को अब साजिश के तहत तोड़ने की कोशिश की जा रही है। लाखन सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों का उत्पीड़न करने में लगी है। देश को अन्न देने वाला किसान आज सड़कों पर हैए लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार लोगों को गुमराह कर मनमर्जी से देश को चलाना चाहती है। जबकि काले कानून को वापस लेकर किसानों को राहत दी जानी चाहिए। प्रशासन की ओर से किसानों पर की जा रही हिंसा की तस्वीरें बेहद ही असहनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को किसानों के बीच छोड़कर आंदोलन को दंगे का रूप दिया है। जबकि किसानों ने आम जनता को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है। चैधरी लाखन सिंह ने कहा कि देशभर में किसानों की ओर से किए जा रहे आंदोलन को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई बार प्रलोभन देने का काम किया गया। आंदोलन की छवि को बदनाम करने के लिए बेवजह किसानों को उत्तेजित किया गया। जहां एक और किसानों का रास्ता रोककर उन्हें हताश किया गयाए वहीं दूसरी ओर उन पर लाठियां बरसाई गई। उन्होंने दावा किया किसानों को लेकर की जा रही प्रत्येक हिंसा की पहल सरकार की ओर से की जा रही है।
Related Articles
जिला महानगर कांग्रेस ने फूकां भाजपा सरकार का पुतला
राहुल गांधी की लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा:- सतपाल ब्रह्मचारी हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस द्वारा भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाकर भाजपा के लोग ओछी हरकत कर रहे हैं, […]
कुभ क्षेत्र का हिस्सा होने के बावजूद ज्वालापुर को नहीं मिल रहा विकास कार्यो का लाभ -वरूण बालियान
विक्की सैनी हरिद्वार, 17 दिसंबर। कांग्रेस पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने विधायक आदेश चैहान पर ज्वालापुर में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरूण बालियान ने कहा कि पिछले दस वर्षो से ज्वालापुरवासी विकास और आवश्यक सुविधाओं की इंतजार कर रहे हैं। दस […]
धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही भाजपा-लालजी देसाई
हरिद्वार, 6 फरवरी। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि चुनाव शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सुरक्षा जैसे जनता के मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए। 2014 में महंगाई, रोजगार व भ्रष्टाचार के मुद्दो पर सत्ता में आयी भाजपा इन मुद्दों पर बात करने के बजाए हिन्दू, मुसलमान, पाकिस्तान के नाम पर जनता को […]