हरिद्वार। किसान कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं ने किसान कांग्रेस की सदस्यता ली। किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया ने नए कार्यकर्ताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जगजीतपुर निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिनेश वालिया ने एक बार फिर भाजपा सरकार सर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह भाजपा के कार्यकाल में किसान युवा वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है। बेरोजगारी अपने पूर्ण चरम पर है। उससे हताश होकर युवा वर्ग बड़ी तादाद मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ही युवाओं के हित सुरक्षित है। पार्टी कर्मठ ईमानदार कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। गढ़वाल मंडल महासचिव अमन कुमार व राजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। मजदूर किसान की पार्टी है और सभी का हित कांग्रेस पार्टी में है।उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिटलर नरेंद्र मोदी जबरदस्ती किसानों पर कानून थोप रहे हैं, जबकि किसान इस कानून को नहीं चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ हर वक्त खड़ी है। पार्षद उदयवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा किसान, मजदूर, युवा विरोधी पार्टी है।भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार हो गए हैं। व्यापार चौपट हो गया है। सदस्यता लेने वालों में कार्तिक आनंद जिला उपाध्यक्ष, मोनू कुमार जिला सचिव, दुशांत, सुमित,जरावरे, महेंद्र सिंह संगठन मंत्री और कार्यकर्ताओं को सदस्यता पद पर मनोनीत किया गया। इस मौके पर नरेश सेमवाल, सुंदर सिंह मनवाल , अनुज चौधरी, भोपाल सिंह, मिथुन, अजय नौटियाल, आकाश वालिया आदि उपस्थित रहे ।





